Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट अश्‍मित पटेल और महक चहल ने तोड़ी सगाई, 5 साल लंबे रिलेशनशिप के बाद हुए अलग

Webdunia
रविवार, 12 जनवरी 2020 (18:06 IST)
पॉपुलर टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अश्मित पटेल और महक चहल की बॉन्डिंग अक्सर सुर्ख़ियों में छाई रहती है। दोनों को लेकर ये खबरें थीं कि ये कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकता हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि दोनों की 5 साल पुरानी रिलेशनशिप टूट गई है।

बॉलीवुड2019 के सर्वेक्षण में भाग लेने के लिए क्लिक करें

अश्मित और महक ने गुपचुप तरीके से 2017 में सगाई की थ। अश्मित और महक काफी समय से लिव इन में रह रहे थे, लेकिन सगाई टूटने के बाद अब दोनों अलग-अलग घर में रहने लगे हैं।
 
बताया जा रहा है कि दोनों सगाई के बाद से ही डेस्टिनेशन वेडिंग की प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन रिलेशन में कंपैटिबिलिटी कम होने के चलते शादी को कुछ समय के लिए टाल दिया था। बाद में दोनों के बीच विवाद बढ़ते गए और अंत में दोनों ने अपने रास्ते जुदा कर लिए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक अश्मित और महक ने अलग होने की खबरों की पुष्टि भी की है। खबरों के अनुसार महन ने कहा, 'मैंने अश्मित को छोड़ दिया है। मुझे यह कदम उठाना पड़ा और मैं इस रिश्ते से बाहर आ गई हूं। 
 
इस बारे में अश्मित ने कहा, 'हां, यह सच है कि अब हम साथ नहीं हैं। मैं इस मुद्दे पर हमारी निजता का सम्मान किए जाने का अनुरोध करता हूं और इस पर और कुछ कमेंट नहीं करना चाहता।'
 
अश्मित और महक अक्सर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आते थे और सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते थे। लेकिन अब अश्मित और महक के अलग होने से फैंस निराश हैं।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments