Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अक्षय कुमार से मिलने के लिए फैन ने तोड़ी बैरिकेडिंग, बॉडीगार्ड ने मारा धक्का तो एक्टर ने किया यह काम

WD Entertainment Desk
सोमवार, 20 फ़रवरी 2023 (11:27 IST)
अपने फेवरेट स्टार से मिलने के लिए फैंस किसी भी हद तक पहुंच जाते हैं। हाल ही में अक्षय कुमार को लेकर एक फैन की ऐसी ही दीवानगी देखी गई। वह बेरिकेड्स कूदकर अक्षय कुमार से मिलने पहुंच गया। 

 
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सेल्फी' के प्रमोशन में बिजी है। इसी सिलसिले में अक्षय पुणे पहुंचे थे, जहां उनकी एक झलक पाने के लिए हजारों फैंस पहुंचे थे। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 
 
वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षय कुमार की सुरक्षा के लिए कई सारे बॉडीगार्ड्स और बैरिकेड लगाए हुए हैं। इसी बीच एक फैंन अक्षय से मिलने के लिए बैरिकेड कुदने की कोशिश करता है। लेकिन बॉडीगार्ड उस फैन को धक्का देकर गिरा देते हैं।
 
बॉडीगार्ड के धक्का देने से वो शख्स जमीन पर गिर जाता है। इसके बाद एक्टर अपने गार्ड के बीच में से जाकर अपने फैन को गले लगा लेते हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस अक्षय कुमार की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 
 
फिल्म सेल्फी में अक्षय कुमार के साथ इमरान हाशमी, नुसरत भरुचा और डायना पेंटी अहम किरदार में हैं। यह फिल्म 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments