Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

'सेल्फी' का नया गाना 'कुड़ी चमकीली' रिलीज, अक्षय कुमार और डायना पेंटी की दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री

WD Entertainment Desk
रविवार, 19 फ़रवरी 2023 (17:24 IST)
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की‍ फिल्म 'सेल्फी' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। इन दिनों फिल्म के गाने रिलीज किए जा रहे हैं।

 
अब फिल्म का नया गाना 'कुड़ी चमकीली' रिलीज हो गया है। यह गाना अक्षय कुमार और डायना पेंटी पर फिल्माया गया है। इस गाने को लिखा और गया हनी सिंह ने है। साथ ही वह गाने में रैप भी करते नजर आ रहे हैं। 
 
गाने का निर्देशन अहमद खान ने किया है। वहीं प्रिंस गुप्ता ने गाने को कोरियोग्राफ किया है। फैंस को यह गाना काफी पसंद आ रहा है। 
 
अक्षय कुमार और डायना पेंटी साथ में डांस करते हुए काफी अट्रैक्टिव लग रहे हैं। 'कुड़ी चमकीली' गाने के साथ एक नोट शेयर किया गया है, जिसमें लिखा है कि ये गाना सिर्फ फिल्म प्रमोशन के लिए हैं। मूवी में इसे नहीं दिखाया जाएगा।
 
फिल्म 'सेल्फी' का निर्देशन राज मेहता कर रहे हैं। यह साउथ की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'ड्राइविंग लाइसेंस' का हिंदी रीमेक है। फिल्म में अक्षय कुमार एक सुपरस्टार के किरदार में नजर आएंगे। वहीं इमरान हाशमी ट्रैफिक पुलिसकर्मी की भूमिका निभाते हुए दिखेंगे। फिल्म 24 फरवरी को रिलीज होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments