Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

बॉक्स ऑफिस पर एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा का कैसा रहा पहला दिन

एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन निराश किया है। अनिल कपूर और सोनम कपूर अभिनीत फिल्म को जल्दी ही बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ना होगी।

Webdunia
शनिवार, 2 फ़रवरी 2019 (12:03 IST)
एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा का रिलीज के पहले खास माहौल नहीं था। न ही निर्माता की ओर से जोरदार पब्लिसिटी की गई थी। इसलिए यह बात तो तय थी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत नहीं कर पाएगी और यदि फिल्म में दम होगा तो ही दूसरे या तीसरे दिन से जोर पकड़ेगी, और ऐसा हुआ भी। 
 
फिल्म को 1500 स्क्रीन्स में एक फरवरी को प्रदर्शित किया गया। पहले दिन फिल्म ने 3.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया जो कि बेहद कम है और फिल्म ने सुस्त शुरुआत की है। सुबह के शो में तो हाल-बेहाल थे, लेकिन कुछ सिलेक्टेड मल्टीप्लेक्स में कलेक्शन शाम और रात के शो में बढ़े। 
 
फिल्म को ज्यादातर दर्शक बड़े शहरों में ही मिले। मंझले और छोटे शहरों में तो गिनती के लोग इस फिल्म को देखने आए। बहुत ही कम सिंगल स्क्रीन में यह फिल्म रिलीज की गई है और वहां पर फिल्म को नाममात्र दर्शक मिले हैं। 
 
फिल्म का विषय और प्रस्तुतिकरण आम दर्शकों की पसंद के अनुरूप नहीं है और वे इस फिल्म से दूरी ही बना कर रखेंगे। फिल्म को यदि बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़नी है तो दूसरे और तीसरे दिन बेहतरीन कलेक्शन करना होगा, जिसकी संभावना कम ही नजर आ रही है। 
 
शैली चोपड़ा धर द्वारा निर्देशित फिल्म में अनिल कपूर, सोनम कपूर और राजकुमार राव लीड रोल में हैं। फिल्म को लेकर फिल्म समीक्षकों की प्रतिक्रियाएं भी मिश्रित हैं। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments