Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

बॉलीवुड में भी बनने जा रही हैं मां आनंद शीला पर फिल्म, होगा प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट में कड़ा मुकाबला!

बॉलीवुड में भी बनने जा रही हैं मां आनंद शीला पर फिल्म, होगा प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट में कड़ा मुकाबला!
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जल्द ही बैरी लेविनसन के निर्देशन में बनने वाली मशहुर और विवादित आध्यात्मिक गुरु रजनीश ओशो की सहयोगी मां आनंद शीला पर बेस्ड हॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली हैं। इसका खुलासा खुद प्रियंका ने एलेन डीजेनेरेस के टॉक शो में किया है। 
 
webdunia
वहीं, करण जौहर और डायरेक्टर शकुन बत्रा भी रजनीश ओशो की जिंदगी पर एक बायोपिक फिल्म बनाने की सोच रहे हैं। खबरें है कि इस फिल्म में आलिया भट्ट मां आनंद शीला के किरदार में और आमिर खान रजनीश ओशो के रोल में नजर आएंगे।
 
webdunia
रजनीश ओशो की शिष्या कही जाने वाली मां शीला, भारत में जन्मी एक अमेरिकन नागरिक हैं। मां शीला के पास अमेरिका में ओरेगॉन के वास्को काउंटी में रजनीशपुरम आश्रम को संभालने का जिम्मा था। 1985 में मां शीला पर मर्डर का आरोप लगा था। इसके अलावा 1984 में घटित हुए बायोटेरर अटैक में उनके शामिल होने के आरोप थे। 
 
ऐसे में निश्चितरूप से प्रियंका और करण को विवादित मां आनंद शीला पर फ़िल्म बनाने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना होगा। फिलहाल प्रियंका 'स्काई इज पिंक' नाम की फिल्म की शूटिंग में भी बिजी हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

इस शख्स के नाम पर एकता कपूर ने रखा अपने बेटे का नाम