Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कृति सेनन-ओम राउत के किसिंग विवाद पर दीपिका चिखलिया बोलीं- कभी खुद को सीता नहीं समझा होगा...

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 9 जून 2023 (15:00 IST)
film adipurush controversy: साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' अपनी घोषणा के वक्त से ही चर्चा में हैं। रामायण पर आधारित इस फिल्म में प्रभास के साथ कृति सेनन नजर आने वाली हैं। 'आदिपुरुष' 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की स्टारकास्ट इन दिनों प्रमोशन में बिजी है।
 
हाल ही में आदिपुरुष की पूरी स्टारकास्ट तिरुपति मंदिर दर्शन करने पहुंची थी। तिरुपति मंदिर में दर्शन के बाद जब 'आदिपुरुष' की टीम एक-दूसरे को अलविदा कह रह थी। जब ओम राउत ने कृति सेनन को अलविदा कहते हुए किस कर दिया। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है।

वहीं अब इस मामले पर रामानंद सागर के शो 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने भी अपना रिएक्शन दिया है। दीपिका ने आजतक से हुई बातचीत करते हुए कहा, आज के एक्टर्स किरदार में घुसते नही हैं, उसके इमोशन्स नहीं समझते हैं। मुझे लगता है कि उनके लिए रामायण सिर्फ एक फिल्म रही होगी।
 
उन्होंने कहा, कृति आज के जनरेशन की एक्ट्रेस हैं और उन्होंने शायद ही अपनी आत्मा को इस में झोंका होगा। आज की जनरेशन में शायद किसी के गले लगना या फिर उसे किस करना, स्वीट जेस्चर माना जाता होगा, लेकिन उन्होंने कभी खुद को सीता नहीं समझा होगा। 
 
दीपिका ने कहा, मैंने सीता के किरदार को जिया है, वहीं आज की एक्ट्रेस उसे सिर्फ एक किरदार समझ कर निभाती हैं। फिल्म के खत्म होने के बाद उन्हें उसके बाद उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। हमारे वक्त में कोई हमारा नाम तक नहीं लेता था, कई लोग तो हमारे पैर तक छूने लगे थे। हम किसी को गले तक नहीं लगा सकते थे, किस तो दूर की बात है। आदिपुरुष के बाद ये सभी दूसरे प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हो जाएंगे और इसको भूल जाएंगे, लेकिन हमारे साथ कभी ऐसा नहीं हुआ।
 
बता दें कि ओम राउत के निर्देशन में बनी 'आदिपुरुष' महाकाव्य रामायण पर आधारित है। यह फिल्म 16 जून को तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी। इस फिल्म में प्रभास राम के किरदार में, कृति सेनन माता सीता के किरदार में, सनी सिंह लक्ष्मण के किरदार में और सैफ अली खान लंकेश के किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं फिल्म में देवदत्त नागे हनुमान का किरदार निभा रहे हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments