Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सलमान खान की दबंग 3 में ये एक्ट्रेस भी आएंगी नजर

Webdunia
सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भारत' के प्रमोशन के साथ-साथ 'दबंग 3' की शूटिंग में भी बिजी है। इस फिल्म से जुड़ी कोई न कोई जानकारी हर दिन सामने आ रही है। अब दबंग 3 में एक और एक्ट्रेस की एंट्री की खबर सामने आ रही है। 
 
इस फिल्म में सलमान खान की मां के किरदार को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। खबरों के अनुसार दबंग 3 में सलमान खान की मां का रोल डिंपल कपाड़िया निभाने वाली हैं। डिंपल ने दबंग सीरीज की पहली फिल्म में भी चुलबुल पांडे यानी सलमान की मां का रोल निभाया था। लेकिन फिल्म में उनकी मौत हो गई थी। अब वो इस सीरीज की तीसरी फिल्म में नजर आने वाली हैं।
 
रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में डिंपल एक लंबे फ्लैशबैक सीक्वेंस में दिखाई देंगी। मूवी में चुलबुल पांडे यानी सलमान खान के अतीत को दिखाया जाएगा। जिसमें यह बताया जाएगा कि वह ऐसे क्यों हैं। जिस कारण डिंपल कपाड़िया की एंट्री इसमें हुई है। 
 
सलमान खान ने हाल ही में फिल्म के एक शेड्यूल की शूटिंग मध्य प्रदेश में ख़त्म की है। फिल्म के नाइट पोर्शन की शूटिंग मुंबई में होगी। इसका निर्माण सलमान के भाई अरबाज कर रहे हैं। वही फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं। वहीं डिंपल की बात करें तो वो अपना हॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। डिंपल डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म टेनेट में नजर आने वाली हैं।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments