Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सलमान खान की फिल्म 'भारत' के सामने रिलीज होगी यह बड़ी फिल्म

Webdunia
सलमान खान की फिल्म से टक्कर लेने का साहस कम लोगों में ही होता है। ईद पर तो उनकी हिम्मत भी खत्म हो जाती है जो थोड़ी-बहुत हिम्मत दिखाते हैं। एक तो सलमान के सामने रिलीज होने वाली फिल्म को दर्शक नहीं मिलते और दूसरा सिनेमाघर वालों की भी पहली पसंद सलमान की फिल्म होती है, ऐसे में दूसरी फिल्म के निर्माता को थिएटर्स ही खाली नहीं मिलते। 
 
इस ईद पर सलमान खान की 'भारत' रिलीज होने वाली है। अब तक यह बात साफ थी कि इस फिल्म के सामने कोई फिल्म रिलीज नहीं होगी और भारत के लिए पूरी तरह से रास्ता खुला है, लेकिन अब एक कॉम्पिटिटर सामने आ गया है। हॉलीवुड मूवी 'X-Men: Dark Phoenix' सीधे-सीधे भारत से टक्कर ले रही है। 
 
फॉक्स स्टार स्टूडियो की यह फिल्म यूएस में 7 जून को रिलीज होने वाली है, लेकिन भारत में इसे 5 जून को रिलीज किया जा रहा है। पहले यह फिल्म 'भारत' से एक सप्ताह बाद रिलीज होने वाली थी। 
 
अवेंजर्स जैसी फिल्मों की भारत में रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बाद हॉलीवुड वालों के हौंसले बुलंद है। उन्हें समझ में आ गया है कि भारत में भी इस तरह की फिल्मों के शौकीनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यही कारण है कि अब सलमान की फिल्मों से टक्कर लेने की हिम्मत भी आ गई है। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments