Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सलमान खान के कारण अजय देवगन नहीं बना पाएंगे शतक

Webdunia
दे दे प्यार दे के ट्रेलर ने जिस तरह से धूम मचाई थी और ‍जो प्रशंसा फिल्म को मिली है वैसा फिल्म का व्यवसाय नहीं रहा है। अजय देवगन, तब्बू और रकुल प्रीत सिंह अभिनीत इस फिल्म से सभी को आशा थी कि यह 100 करोड़ क्लब में शामिल होगी, लेकिन ऐसा हो पाना मुश्किल लग रहा है। 
 
अकीव अली द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने पहले सप्ताह में 61.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे वीकेंड में यह फिल्म 14.04 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई। दस दिनों में फिल्म ने अब तक 75.09 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 


 
चूंकि 5 जून को सलमान खान की 'भारत' रिलीज हो रही है और जिस तरह की रफ्तार से दे दे प्यार दे बॉक्स ऑफिस पर चल रही है उसको देख अब सौ करोड़ का आंकड़ा फिल्म के लिए मुश्किल हो गया है। 
 
यदि सलमान की फिल्म नहीं आती तो संभव था कि अजय की फिल्म शतक लगा देती, लेकिन अब अजय की राह में सलमान ही रूकावट बन गए हैं। 
 
कुल मिला कर 'दे दे प्यार दे' को दर्शकों को उतना प्यार नहीं मिल पाया, जितनी कि उम्मीद थी। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments