Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

अर्जुन कपूर को लगा एक और झटका, इंडियाज़ मोस्ट वांटेड भी हुई फ्लॉप

अर्जुन कपूर को लगा एक और झटका, इंडियाज़ मोस्ट वांटेड भी हुई फ्लॉप
अर्जुन कपूर की पिछली कुछ फिल्मों में से मात्र 'मुबारकां' ही ठीक-ठाक व्यवसाय कर पाई जबकि 'तेवर', 'हाफ गर्लफ्रेंड' और 'नमस्ते इंग्लैंड' जैसी फिल्में बुरी तरह असफल रहीं। ऐसे में अर्जुन को 'इंडियाज़ मोस्ट वांटेड' से बहुत ज्यादा आशाएं थीं, लेकिन यह फिल्म भी असफलता की राह पर चल पड़ी है। 
 
फिल्म ने पहले दिन 2.10 करोड़ रुपये से बॉक्स ऑफिस पर खराब शुरुआत की। शनिवार और रविवार को कलेक्शन मामूली बढ़े। शनिवार को 3.03 करोड़ और रविवार को 3.53 करोड़ रुपये का फिल्म ने कलेक्शन किया। तीन दिनों में यह फिल्म मात्र 8.66 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई। 

webdunia

 
वीकेंड में इतने खराब कलेक्शन के बाद वीकडेज़ में फिल्म से खास आशाएं नहीं हैं और यह मान लिया जाना चाहिए कि फिल्म असफल रही है। इससे अर्जुन को करारा झटका लगा है। 
 
अर्जुन की दो फिल्में आने वाली हैं। दिबाकर बैनर्जी की 'संदीप और पिंकी फरार' जिसका पोस्ट प्रोडक्शन चल रहा है और आशुतोष गोवारीकर की 'पानीपत'। 
 
इंडियाज़ मोस्ट वांटेड को ज्यादातर क्रिटिक्स ने सराहा, लेकिन दर्शकों ने फिल्म को पसंद नहीं किया। फिल्म का कमजोर प्रचार और कठिन नाम इसकी खास वजह रहे। साथ ही अर्जुन के अलावा फिल्म में और कोई भी लोकप्रिय चेहरा नहीं है। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

यशराज फिल्म्स के अगले प्रोजेक्ट में नजर आएंगे रणवीर सिंह, निभाएंगे यह किरदार