Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सपना चौधरी के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस, जानिए क्या है मामला

Webdunia
गुरुवार, 11 फ़रवरी 2021 (12:21 IST)
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी इन दिनों मुसीबतों ने फंस गई हैं। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने सपना चौधरी व अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। सपना चौधरी सहित अन्य लोगों पर धोखाधड़ी के साथ ही लोगों का विश्वास तोड़ने के भी आरोप लगे हैं।

 
सपना के खिलाफ एक कंपनी ने शिकायत की है। इतना ही नहीं डांसर और उसके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता कंपनी ने सपना चौधरी पर एग्रीमेंट तोड़ने और एक कर्मचारी की कथित मिलीभगत से कंपनी के क्लाइंट्स को चुराने का आरोप लगाया है।
 
सपना चौधरी के खिलाफ शिकायत करने वाले ने डांसर और उनकी मां, उनके भाई-भाभी और बहन पर 50 लाख रुपयों से भी ज्यादा की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने नौ पन्नों की एफआईआर दर्ज करवाई है। कहा जा रहा है कि सपना पर 2018 के एक मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
 
एफआईआर में शिकायतकर्ता कंपनी ने सपना चौधरी पर आरोप लगा है कि जब बिग बॉस में जाने के बाद भी उनका करियर ढलान पर ही थी तो इस समय सपना और उनके परिवार की कई मिन्नतों के बाद कंपनी ने उनका काम लिया था। आरोप है कि बाद में सपना और उनके परिवार ने जरूरी कारण बताते हुए कंपनी से कई बार लाखों रुपए उधार के रूप में लिए और फिर वह रकम अभी तक वापस नहीं की है।
 
बता दें कि सपना चौधरी ने पिछले साल 24 जनवरी को हरियाणवी सिंगर के साथ लेखक और मॉडल वीर साहू के साथ शादी की थी। हाल ही में सपना चौधरी मां भी बनी हैं। 
 
अपने डांस से सभी का दिल जीतने वालीं सपना बॉलीवुड में भी अपना दम दिखा चुकी हैं। सपना ने नानू की जानू, भांगओवर और वीरे की वेडिंग जैसी कुछ बॉलीवुड फिल्मों में आइटम सॉन्ग भी किया है।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में धमाका करने जा रही भूल भुलैया 3, जानिए क्यों है मस्ट वॉच मूवी!

विनीत कुमार सिंह की पॉलिटिकल थ्रिलर मैच फिक्सिंग का ट्रेलर हुआ रिलीज

रॉकस्टार डीएसपी द्वारा कंपोज कंगुवा का दूसरा गाना योलो हुआ रिलीज

Bigg Boss 18 : नंबर 1 रैंकिंग पाने के लिए भिड़ेंगे घरवाले, शहजादा धामी और रजत दलाल की हुई बहस

जिमी शेरगिल और अविनाश तिवारी के साथ सिकंदर का मुकद्दर में नजर आएंगी तमन्ना भाटिया

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments