Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

दुनियाभर में चला रणबीर कपूर का 'ब्रह्मास्त्र', पहले हफ्ते में कमाए 300 करोड़

Webdunia
शुक्रवार, 16 सितम्बर 2022 (13:21 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर रही है। दुनिया भर में लोग फिल्म को पसंद कर रहे हैं। यह फिल्म हर दिन एक नया रिकॉर्ड कायम कर रही है। फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा' के पहले हफ्ते के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। 

 
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर गया है। पहले हफ्ते के घरेलू कलेक्शन ने फिल्म ने 'आरआरआर' हिंदी के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म का देश में नेट कलेक्शन 173.20 करोड़ रुपए हो गया है।
 
इस साल रिलीज हुई फिल्मों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इतना कलेक्शन करने वाली ये दूसरी हिंदी फिल्म है। फिल्म ने आरआरआर हिंदी के 132.59 करोड़ के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इस साल रिलीज फिल्मों में केजीएफ 2 हिंदी ने पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा 268.83 करोड़ का कलेक्शन किया था।
 
मीडिया को दिए बयान में प्रोडक्शन बैनर स्टार स्टूडियोज और धर्मा प्रोडक्शंस ने फिल्म के ‘बॉक्स ऑफिस’ संग्रह की जानकारी साझा की। निर्माताओं ने बयान में कहा, 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा' ने फिल्म उद्योग, सिनेमाघर मालिकों और दर्शकों समेत पूरे देश में उत्साह बढ़ाया है। 
 
उन्होंने कहा, इस फिल्म को वैश्विक स्तर पर दर्शकों से प्रतिक्रियाएं मिली हैं। दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ही सप्ताह हमारे लिए अभूतपूर्व खुशी लेकर आया है। दुनिया भर के सिनेमाघर हाउसफुल हैं, जिससे हिंदी फिल्म उद्योग के लिए बहुत जरूरी राहत मिल रही है।
 
दुनिया भर में करीब नौ हजार स्क्रीन्स पर 9 सितंबर को रिलीज हुई बड़े बजट की इस फिल्म के पहले भाग में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और अमिताभ बच्चन ने भूमिका निभाई है। फिल्म ने पहले दिन 75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments