Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

जैकलीन-नोरा ही नहीं, निक्की तंबोली, चाहत खन्ना और 2 अन्य ने भी सुकेश से लिए थे कीमती तोहफे!

जैकलीन-नोरा ही नहीं, निक्की तंबोली, चाहत खन्ना और 2 अन्य ने भी सुकेश से लिए थे कीमती तोहफे!
, गुरुवार, 15 सितम्बर 2022 (17:20 IST)
सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज और नोरा फतेही से पूछताछ चल रही है। जैकलीन से दिल्ली पुलिस ने पिछले दिनों लंबी पूछताछ की। गौरतलब है कि जैकलीन ने कई बेशकीमती तोहफे सुकेश से लिए। दोनों के अंतरंग फोटो भी लीक हुए। 


 
अब एक रिपोर्ट के अनुसार जैकलीन और नोरा के अलावा 4 अन्य एक्ट्रेस और मॉडल्स ने भी सुकेश से कीमती तोहफे और कैश लिए हैं। बिग बॉस 14 से मशहूर हुईं निक्की तंबोली, टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना, मॉडल सोफिया सिंह और अरुषा पाटिल के नाम भी सामने आने की खबर हैं। ये मुलाकात सुकेश से जुड़ीं पिंकी ईरानी ने कराई थी।  
webdunia

 
बताया जा रहा है कि सुकेश से तिहाड़ जेल में मिलने के लिए निक्की और चाहत गई थीं। सुकेश ने इन चारों को भी कई महंगे तोहमे में दिए थे। निक्की को दो मुलाकातों में सुकेश ने साढ़े तीन लाख रुपये भी दिए थे। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

न्यूड फोटोशूट पर रणवीर सिंह की सफाई, बोले- फोटो से हुई छेड़छाड़