Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

देओल्स की यमला पगला दीवाना फिर से की बॉक्स ऑफिस पर राह नहीं आसान

Webdunia
तीनों देओल्स को साथ में देखने का अपना मजा है। यही कारण है कि 'यमला पगला दीवाना' हिट रही थी। जब सफलता को भुनाने के लिए दूसरा भाग बनाया गया तो दर्शकों ने रिजेक्ट कर दिया। इसके बावजूद देओल्स ने हिम्मत नहीं हारी और तीसरा पार्ट लेकर फिर हाजिर हैं। 
 
यह किस तरह की फिल्म होगी इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है। वन लाइनर और चुटकले के आधार पर फिल्म को तैयार किया गया है। ये कितने दमदार हैं यह तो फिल्म देखने पर पता चलेगा। 

ALSO READ: 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के बावजूद अक्षय कुमार की 'गोल्ड' हिट नहीं कहलाई
 
ट्रेलर में इनकी झलक देखने को मिली है। ट्रेलर ने दर्शकों को बिलकुल भी प्रभावित नहीं किया है। फिल्म का कोई गाना भी हिट नहीं हुआ है। फिल्म में कोई बड़ी हीरोइन भी नहीं है। ये सब बातें फिल्म के लिए मुश्किल पैदा करती हैं। इस वजह से फिल्म की ओपनिंग प्रभावित हो सकती है। 

ALSO READ: यमला पगला दीवाना फिर से : मूवी प्रिव्यू
 
साथ ही देओल्स का अब पहले जैसा स्टारडम भी नहीं रह गया है। युवाओं को वे लुभा नहीं पाते। जो उन्हें पसंद करते हैं वे सिनेमाघर जाना पसंद नहीं करते। इसलिए 'यमला पगला दीवाना फिर से' माउथ पब्लिसिटी पर बहुत ज्यादा निर्भर है। 
 
फिल्म की 30 करोड़ रुपये में तैयार हुई है। 10 करोड़ रुपये प्रचार पर खर्च किए गए हैं। कुल लागत आई है 40 करोड़ रुपये। लगभग 15 करोड़ रुपये विभिन्न राइट्स के जरिये मिल जाएंगे। बची रकम वसूलने के लिए फिल्म को लगभग 55 करोड़ का कलेक्शन भारत से करना होगा। 
 
कुल मिलाकर 'यमला पगला दीवाना फिर से' के लिए बॉक्स ऑफिस पर राह आसान नहीं है। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments