Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

स्त्री की कहानी

Webdunia
बैनर : मैडडॉक फिल्म्स, डी2आर फिल्म्स प्रा.लि.
निर्माता : दिनेश विजन, राज-डीके 
निर्देशक : अमर कौशिक 
संगीत : सचिन संघवी, जिगर सरैया 
कलाकार : राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बैनर्जी, कृति सेनन (आइटम नंबर)  
 
इस साल मर्द को दर्द होगा। यह कहना है 'स्त्री' के ट्रेलर का। इसे हॉरर-कॉमेडी मूवी कहा जा रहा है जिसकी झलक हम ट्रेलर में देख चुके हैं। 
 
यह कहानी है चंदेरी नामक जगह की। छोटा-सा शहर है। यहां एक अजीब स्त्री चर्चा में है। जो पुरुषों को उनके नाम से बुलाती है। 

 
अचानक कई पुरुष गायब होने लगते हैं। सिर्फ उनके कपड़े ही मिलते हैं। कोई नहीं जानता कि यह क्या हो रहा है? क्यों हो रहा है? 
 
सबके पास अपनी-अपनी कहानियां हैं। कोई कहता है कि यह स्त्री ही सब कर रही है। अजीब-सा डर का माहौल शहर में पसरा हुआ है। घर की दीवारों पर लिख दिया है 'ओ स्त्री, कल आना'। 

 




चंदेरी का मनीष मल्होत्रा यानी कि विक्की (राजकुमार राव) लेडिस टेलर है जो मात्र 31 मिनट में लहंगा सिल देता है। उसके दो खास यार हैं, बिट्टू (अपारशक्ति खुराना) और जाना (अभिषेक बैनर्जी)। 
 
विक्की की मुलाकात एक लड़की (श्रद्धा कपूर) से होती है जो उसे पसंद आती है। इससे बिट्टू को जलन होने लगती है। यह लड़की पूजा वाले दिनों में ही आती है, नाम नहीं बताती, उसके पास मोबाइल भी नहीं है। 
 
बिट्टू को शक है कि यही वो स्त्री है जिसने चंदेरी के पुरुषों को परेशान कर रखा है। बिट्टू, विक्की, जाना और रूद्र (पंकज त्रिपाठी) इस रहस्य से परदा उठाते हैं।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments