Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Box Office Collection Day 2 : रितिक और टाइगर की मूवी WAR के कलेक्शन में आई गिरावट

Webdunia
शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2019 (06:48 IST)
वॉर ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा ली। पहले दिन ही शिखर छू लिया तो दूसरे दिन गिरावट आना स्वाभाविक ही था क्योंकि दो अक्टूबर को छुट्टी थी और अगला दिन वर्किंग डे था। 
 
पहले दिन फिल्म ने ऐतिहासिक कलेक्शन करते हुए 51.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म के तमिल और तेलुगु वर्जन ने 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। कुल मिलाकर पहले दिन का कलेक्शन 53.35 करोड़ रुपये रहा जो किसी भी हिंदी फिल्म के पहले दिन का सर्वाधिक कलेक्शन है। इसके पहले यह रिकॉर्ड ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान का रहा था। 
 
दूसरे दिन फिल्म के हिंदी वर्जन ने 23.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तमिल और तेलुगु के कलेक्शन 1.25 करोड़ रुपये रहे। इस तरह से सभी वर्जन के कलेक्शन मिला लिए जाए तो फिल्म ने दो दिनों में 77.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 
 
सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी और फिल्म का एक्शन यूएसपी है। हालांकि फिल्म दूसरे हाफ में कमजोर पड़ती है, लेकिन बावजूद इसके इसमें इतने मसाले हैं कि दर्शक का मनोरंजन होता रहे। 
 
मल्टीप्लेक्स में फिल्म को अच्छे दर्शक मिले और बढ़ी हुई टिकट रेट के बावजूद उन्होंने फिल्म को देखना पसंद किया। अरसे बाद सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों के बाहर भीड़ नजर आई। फिल्म को सभी जगह दर्शक मिले हैं। 
 
शनिवार और रविवार को कलेक्शन में फिर तेजी आएगी। इसके बाद दशहरे पर भी फिल्म के अच्छे व्यवसाय की उम्मीद है। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

कैंसर के ट्रीटमेंट जंग के बीच वेकेशन मनाने मालदीव पहुंचीं हिना खान, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments