Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Bigg Boss 13 : बहन आरती सिंह को रोता देख भावुक हुए कृष्णा अभिषेक, कही यह बात

Webdunia
शुक्रवार, 29 नवंबर 2019 (06:05 IST)
'बिग बॉस 13' में आए दिन कोई न कोई घमासान देखने को मिल रहा है। वहीं घर में बनने वाले रिश्ते हर टास्क के साथ बदल जाते हैं। यहां हर प्रतियोगी अपने फायदे के लिए सामने वाले का उपयोग करता है और अपना काम निकल जाने पर वो दोस्ती को भुला देता है।


बिग बॉस के घर में इन दिनों जहां सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज एक-दूसरे के खिलाफ नजर आ रहे हैं तो वहीं आरती सिंह को भी घरवाले उन्हें अपनी ही गेम में कन्फ्यूज बता रहे हैं। घर में आरती सिंह की गतिविधियों और उनके साथ हो रहे व्यवहार को देखते हुए हाल ही में उनके भाई कृष्णा अभिषेक ने एक पोस्ट की है।

ALSO READ: Bigg Boss 13 : बढ़ती जा रही है पारस छाबड़ा की बदतमीजी
 
इस पोस्ट में कृष्णा अपनी बहन आरती सिंह के लिए भावुक नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वह बिग बॉस के घर में उन्हें रोता देख काफी दुखी हैं। आरती सिंह को लेकर कृष्णा अभिषेक की यह पोस्ट खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।
 
कृष्णा अभिषेक ने सोशल मीडिया पर अपनी बहन के साथ फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है, 'तुम्हें बिग बॉस के घर के अंदर रोते हुए और नाखुश देखकर बहुत दर्द हो रहा है। मैं घर के अंदर आकर तुमसे मिलना चाहता हूं और तुम्हें देखना चाहता हूं। मुझे तुमसे मिले काफी वक्त हो गया है। दोस्तों प्लीज आरती को सपोर्ट करो और अपनी शुभकामनाएं उस तक पहुंचाओ।'
 
बता दें कि बिग बॉस 13 में आरती सिंह और पारस के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद आरती सिंह बहुत रोई थीं। वहीं इससे पहले कृष्णा अभिषेक बिग बॉस 13 प्रतियोगी सिद्धार्थ शुक्ला को महिलाओं के प्रति गलत व्यवहार करने के लिए खरी-खोटी सुना चुके हैं।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments