Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

'भाबीजी घर पर है' की गोरी मेम बनीं मां, एक्ट्रेस ने बेटी को दिया जन्म

WD Entertainment Desk
शनिवार, 15 जुलाई 2023 (13:05 IST)
vidisha srivastava blessed with baby girl: पॉपुलर टीवी शो 'भाबीजी घर पर है' में गोरी मेम का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस विदिशा श्रीवास्तव के घर किलकारियां गूंज गई है। एक्ट्रेस एक प्यारी सी बेटी की मां बन गई हैं। खबरों के अनुसार विदिशा ने 11 जुलाई को बेटी को जन्म दिया है। प्रेग्नेंसी के दौरान भी विदिशा लगातार काम कर रही थींं।

ई-टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार अपने बच्चे को जन्म देने से पहले विदिशा ने 18 घंटे से अधिक समय तक लेबर पेन को सहन किया था। विदिशा ने बताया कि कैसे इतने लंबे समय तक असहनीय दर्द सहने के बाद यह उनकी बच्ची का चेहरा ही था जिसने उन्हें तुरंत इससे राहत दिलाई। 
 
विदिशा श्रीवास्तव ने कहा, यह 18 घंटे लंबी डिलीवरी था और मैं असहनीय दर्द में थी। यह नॉर्मल डिलीवरी हुई है, लेकिन जैसे ही मैंने अपनी बेटी को देखा, हर दर्द और परेशानी गायब हो गई। अपनी बेटी को अपने सामने देखना एक चमत्कार जैसा लगा।'
 
विदिशा ने कहा कि हमने अपनी बेटी के लिए नाम भी सोच लिया है। हम अपनी बेटी का नाम मां दुर्गा के नाम पर आद्या रख रहे है। आद्या का मतलब होता है, शक्ति और इसका दूसरा अर्थ भगवान शिव से भी जुड़ा हुआ है। 
 
विदिशा अपनी प्रेग्नेंसी के आखिरी चरण तक शूटिंग कर रही थीं और अपनी डिलीवरी से ठीक दो हफ्ते पहले उन्होंने शूटिंग से ब्रेक लिया था। उन्होंने काम पर वापस लौटने के बारे में बताया कि अभी कुछ समय के लिए वह जितना हो सके, अपनी बेटी के साथ टाइम बिताना चाहती हैं।
 
विदिशा श्रीवास्तव ने दिसंबर 2018 में सयाक पॉल के साथ शादी रचाई थीं। एक्ट्रेस ने बोल्ड मैटरनिटी फोटोशूट के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments