Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

'द ट्रायल' में काजोल ने तोड़ी 'नो किसिंग पॉलिसी', दो एक्टर्स संग लिपलॉक करती आईं नजर

WD Entertainment Desk
शनिवार, 15 जुलाई 2023 (12:29 IST)
kajol breaks no kissing policy: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'द ट्रायल' को लेकर सुर्खियों में है। यह सीरीज हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है। 'द ट्रायल' के जरिए काजोल ने ओटीटी डेब्यू किया है। इस सीरीज को पब्लिक का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 'द ट्रायल' में काजोल ने अपनी नो किसिंग पॉलिसी को भी तोड़ दिया है।
 
'द ट्रायल' में काजोल दो-दो एक्टर्स के साथ लिपलॉक करती दिख रही हैं। वह अपने को-स्टार एली खान और जीशू सेनगुप्ता को किस करती नजर आईं। सीरीज से काजोल का किसिंग सीन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
 
वायरल हो रहे वीडियो में काजोल सीरीज में अपने पति का किरदार निभा रहे जिशू सेनगुप्ता और उनके पूर्व प्रेमी का किरदार निभा रहे एली खान दोनों को किस करती नजर आ रही हैं। हालांकि कि ऐसा पहली बार नहीं है कि एक्ट्रेस ने अपने को-एक्टर को ऑनस्क्रीन किस किया हो। 
 
काजोल ने अपनी डेब्यू फिल्म 'बेखुदी' में को-स्टार कमल सदाना संग भी किसिंग सीन दिया था। इसके बाद उन्होंने साल 1994 में रिलीज फिल्म 'ये दिल्लगी' में अक्षय कुमार संग किसिंग सीन किया था। इसके बाद काजोल ने कभी पर्दे पर को-स्टार को किस नहीं किया।
 
'द ट्रायल' में काजोल नोयोनिका सेनगुप्ता नाम की महिला का किरदार निभा रही है। इस शो की कहानी एक मां के बारे में हैं, जो अपने पति के रिश्वतखोरी और सेक्स स्कैंडल में फंसने के बाद परिवार को चलाने के लिए संघर्ष कर रही हैं। 'द ट्रायल' अमेरिकन वेब सीरीज 'द गुड वाइफ' का हिंदी रुपांतरण है।
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ