Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

बाला बनी आयुष्मान खुराना की लगातार 7वीं हिट फिल्म

Webdunia
मंगलवार, 12 नवंबर 2019 (11:50 IST)
बॉलीवुड में जहां एक हिट फिल्म देने में कलाकारों को पसीना आ जाता है वहीं आयुष्मान खुराना ने लगातार 7 हिट फिल्म दे डाली और सुपरस्टार्स को चौंका डाला। अब आयुष्मान भी किसी सितारे से कम नहीं हैं। 
 
बढ़िया बात तो यह है कि वे लगातार अलग टाइप की फिल्में कर रहे हैं। उनकी फिल्म की कहानी का अनोखी होना ही सबसे बड़ा यूएसपी है। दर्शक आयुष्मान से उम्मीद लगा कर जाते हैं कि उन्हें कुछ अलग देखने को मिलेगा और आयुष्मान उन्हें निराश नहीं कर रहे हैं। 
 
आयुष्मान की ताजा फिल्म बाला न केवल बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है बल्कि हिट भी हो गई है। चौथे दिन ही फिल्म ने 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और अब फिल्म का सौ करोड़ क्लब में शामिल होना तय है। 

 
फिल्म ने शुक्रवार 10.15 करोड़ रुपये, शनिवार 15.73 करोड़ रुपये, रविवार 18.07 करोड़ रुपये और सोमवार को 8.26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। चार दिनों में यह फिल्म 52.21 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। 
 
मंगलवार को गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य में छुट्टी है और इस दिन फिल्म के कलेक्शन में फिर उछाल देखने को मिलेगा। 
 
आयुष्मान की पिछली सात और लगातार हिट फिल्म इस प्रकार हैं: 
1) बरेली की बर्फी (2017) 
2) शुभ मंगल सावधान (2017) 
3) अंधाधुन (2018)
4) बधाई हो (2018) 
5) आर्टिकल 15 (2019) 
6) ड्रीमगर्ल (2019) 
7) बाला (2019) 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments