Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा आयुष्मान खुराना की 'डॉक्‍टर जी' का पहला दिन?

बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा आयुष्मान खुराना की 'डॉक्‍टर जी' का पहला दिन?

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 15 अक्टूबर 2022 (11:38 IST)
आयुष्मान खुराना की कैंपस कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'डॉक्टर जी' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक का ‍मिलाजुला रिस्पॉन्स मिला है।‍ फिल्म में आयुष्‍मान एक पुरुष गाइनोकॉलजिस्ट का किरदार निभा रहे हैं। 

 
फिल्म के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ चुका है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार 'डॉक्टर जी' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 3 से 3.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। 
 
सुबह के शोज में 'डॉक्टर जी' को दर्शक थोड़े कम मिले, लेकिन धीरे-धीरे इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिलना शुरू हो गया था। कहा जा रहा है कि वी‍केंड पर दर्शकों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। 
 
बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की टक्कर साउथ की हिट फिल्म 'कांतारा' और परिणीति चोपड़ा की 'कोड नेम तिरंगा' से हो रही है। 
 
फिल्म 'डॉक्टर जी' में आयुष्मान खुराना के साथ रकुल प्रीत सिंह और शेफाली शाह अहम किरदार में हैं। इस फिल्म को अनुभूति कश्यप ने निर्देशित किया है।
Edited by : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

'हैरी पॉटर' के हैगरिड का निधन, 72 साल की उम्र में ली आखिरी सांस