Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अर्जुन कपूर ने बताई 'केजीएफ 2' और 'पुष्पा' की सफलता की वजह, इन बॉलीवुड फिल्मों से की तुलना

Webdunia
गुरुवार, 30 जून 2022 (17:33 IST)
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उनकेसाथ जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया नजर आने वाली हैं। अर्जुन ने हाल ही में हिंदी बेल्ट में केजीएफ चैप्टर 2 और पुष्पा फिल्म की सफलता के बारे में बात की। 

 
अर्जुन ने दोनों फिल्मों की तुलना अमिताभ बच्चन की ब्लॉबस्टर फिल्म 'त्रिशूल' और 'दीवार' से कर दी। उन्होंने कहा कि यश और अल्लू अर्जुन की फिल्मों में देसीपन था। इसी देसी रवैये के कारण ये फिल्में हिंदी बेल्ट में भी खूब पसंद की गईं।
 
बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए अर्जुन कपूर ने कहा कि अभी भी लोगों को ये समझने की जरुरत है कि आखिर मेनस्ट्रीम सिनेमा क्या है। मुझे नहीं पता कि आज के दौर में कितने लोगों ने यश जी की त्रिशूल और दीवार देखी है, जो फिल्में बनाना और कहानियां दिखाना चाहते हैं। 
 
उन्होंने कहा, दर्शक अब भी वही हैं। पुष्पा और केजीएफ इस वजह से चली, क्योंकि उनमें एक तय सीमा तक देसीपन है। हम 'वुल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट' में एक गरीब के की अमीर बनने की कहानी के तौर पर देखते हैं, लेकिन हम दीवार या त्रिशूल जैसी फिल्मों में एक गरीब इंसान के अमीर बनने की कहानी के तौर पर नहीं देखते हैं। 
 
अर्जुन ने कहा, गंगूबाई काठियावाड़ी, केजीएफ चैप्टर 2, पुष्पा, आरआरआर, भूल भुलैया 2 और हॉलीवुड फिल्में देखने वाले हिंदी दर्शकों के बीच 2000 करोड़ रुपए से अधिक के टिकट बेचे गए हैं। लोग सिनेमाघरों में आने के लिए पैसा खर्च करने को तैयार हैं, लेकिन इसके लिए मेनस्ट्रीम हमेशा थोड़ा ज्यादा जरुरी होगी।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments