Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कंगना रनौट ने उद्धव ठाकरे पर कसा तंज, बोलीं- जब पाप बढ़ जाता है तो...

Webdunia
गुरुवार, 30 जून 2022 (17:18 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अब कंगना ने उद्धव ठाकरे पर तंज कसा है। महाराष्ट्र की राजनीति में आए भूचाल के बाद उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद कंगना ने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो जारी करते हुए उद्धव ठाकरे और उनकी सरकार पर वार किया है।

 
वीडियो में कंगना ने कहा, 1975 के बाद ये समय भारत के लोकतंत्र का सबसे महत्वपूर्ण समय है। 1975 में लोक नेता जय प्रकाश नारायण की एक ललकार से सिंघासन छोड़ो की जनता आती है और सिंघासन गिर गए थे। 2020 में मैंने कहा था कि लोकतंत्र एक विश्वास है और सत्ता के घमंड में आकर जो इस विश्वास को तोड़ता है, उसका घमंड टूटना भी निश्चित है। यह किसी व्यक्ति की शक्ति नहीं है। ये शक्ति है सच्चे चरित्र की।
 
उन्होंने कहा, दूसरी बात... हनुमान जी को शिव का 12वां अवतार माना जाता है और जब शिवसेना ही हनुमान चालीसा को बैन कर दे तो उन्हें शिव भी नहीं बचा सकते। हर हर महादेव, जय हिंद, जय महाराष्ट्र। इस वीडियो को शेयर करते हुए कंगना ने कैप्शन में लिखा, 'जब पाप बढ़ जाता है, तो सर्वनाश होता है और उस के बाद सृजन होता है।' 
 
बता दें कि कंगना रनौट अक्सर शिवसेना से पंगा लेती नजर आती रहती हैं। इससे पहले वह कई बार संजय राउत भिंड चुकी हैं। जब बीएमसी ने कंगना के ऑफिस पर बुलडोजर चला दिया था तब भी एक्ट्रेस ने उद्धव सरकार पर जमकर निशाना साधा था। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

जब अपने 5 महीने के बेटे को होटल में ही भूल गई थीं आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप

जब प्रेग्नेंसी के दौरान सोनी राजदान ने पी ली थी ढेर सारी सिगरेट

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments