Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

अनुष्का शर्मा ने शेयर किया विराट कोहली का फनी वीडियो, नागपुर पुलिस ने कही यह मजेदार बात

अनुष्का शर्मा ने शेयर किया विराट कोहली का फनी वीडियो, नागपुर पुलिस ने कही यह मजेदार बात
, शनिवार, 23 मई 2020 (14:06 IST)
लॉकडाउन की वजह से आम लोगों के साथ-साथ सेलेब्स भी अपने घरों में कैद है। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी इन दिनों अपने पति विराट कोहली के साथ घर पर समय बिता रही हैं। दोनों स्‍टार्स सोशल मीडिया पर एक्टिव बने हुए हैं और लगातार फोटोज और वीडियोज शेयर कर रहे हैं।

 
हाल ही में अनुष्का ने विराट का एक वीडियो शेयर किया था जिस पर नागपुर पुलिस ने भी रिएक्शन दिया है। इस वीडियो में विराट डायनासोर की तरह चलते नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने कैप्शन में लिखा, 'मैंने देखा एक डायनासोर।' 
 
वीडियो में विराट फनी अंदाज में चलते हैं और फिर ऐसे एक्प्रेशन देते हैं कि हर कोई हंसने को मजबूर हो जाता है। इस फनी वीडियो पर कई लोगों ने रिएक्ट किया। अनुष्का के इस वीडियो पर जैसे ही नागपुर पुलिस की नजर पड़ी उन्होंने भी तुरंत वीडियो पर रिएक्‍ट किया।
 
नागपुर पुलिस ने अनुष्का के वीडियो को साझा करते हुए लिखा, 'क्या हम वन विभाग से रेस्क्यू टीम भेजने के लिए कहें?' नागपुर पुलिस की मजेदार प्रतिक्रिया पर सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब मजे ले रहे हैं। 
 
एक यूजर ने लिखा, Dear नागपुर सिटी पुलिस... आपके इस ट्विटर हैंडल को ऑपरेट करने वाले जाँबाज जवान से पूछना है की एक ही तो दिल है हमारे पास, कितनी बार जीतोगे। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

राजेश रोशन : भूल गया सब कुछ, याद नहीं अब कुछ