Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अनुष्का शर्मा ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, दुबई में पति विराट संग बिता रही हैं क्वालिटी टाइम

बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अनुष्का शर्मा ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, दुबई में पति विराट संग बिता रही हैं क्वालिटी टाइम
, सोमवार, 19 अक्टूबर 2020 (15:15 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा जनवरी में मां बनने वाली हैं। वह इन दिनों दुबई में अपने पति विराट कोहली के साथ हैं।  विराट दुबई में आईपीएल खेलने गए हैं और अनुष्का उनके साथ हैं। अनुष्का इस बीच बेबी बंप के साथ अपनी कई फोटोज शेयर करती रहती हैं।

 
हाल ही में अनुष्का ने फिर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उन्होंने पीच कलर की डंगरी पहना हुआ है। इस आउटफिट में अनुष्का का बेबी बंप नजर आ रहा है। इसके साथ ही अनुष्का के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी साफ दिख रहा है।
 
बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अनुष्का की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों के साथ अनुष्का ने कैप्शन में लिखा 'पॉकेट फुल ऑफ सनशाइन।'
 
इससे पहले पूल में रिलैक्स करते विराट अनुष्का की एक तस्वीर क्रिकेटर एबी डिविलर्स ने क्लिक की थी जिसे विराट ने इंस्टाग्राम के जरिए शेयर किया था। ये तस्वीर भी इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थी।
 
बता दें कि अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी को 6 महीने पूरे हो चुके हैं। फैंस इस स्टार कपल के पहले बच्चे का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

51 Shaktipeeth : शोणदेश नर्मदा शोणाक्षी अमरकंटक शक्तिपीठ-35