Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अमिताभ बच्चन बनेंगे Alexa की आवाज; सुनाएंगे मौसम का हाल, चुटकुले, शायरी और भी बहुत कुछ

Webdunia
सोमवार, 14 सितम्बर 2020 (15:38 IST)
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अब जल्द ही अमेजन की वॉइस असिस्टेंट सर्विस एलेक्सा की नई आवाज के रूप में नजर आएंगे। अमेजन ने अपनी इस नई योजना के लिए अमिताभ बच्चन के साथ पार्टनरशिप की है। बिग बी एलेक्सा को आवाज देने वाले पहले भारतीय सेलिब्रिटी होंगे। इस सर्विस के लिए यूजर्स को एलेक्सा को ऑन करके कहना होगा ‘Alexa, say hello to Mr. Amitabh Bachchan’।

यूजर्स को एलेक्सा में चुटकुले, मौसम का हाल, सलाह, शायरी, कविताओं समेत अन्य चीजें अमिताभ बच्चन की आवाज में मिलेंगी। अमिताभ की आवाज का सपोर्ट अगले साल एलेक्सा डिवाइस में दिया जाएगा। इसके सर्विस के लिए यूजर्स को एक फिक्स अमाउंट देना होगा। फिलहाल, कंपनी एक्टर के साथ मिलकर काम कर रही है और उनकी आवाज को कैप्चर किया जा रहा है।

अमेजन इंडिया के कंट्री हेड पुनीश कुमार का कहना है कि ‘अमेजन एलेक्सा में अमिताभ बच्चन की आवाज आने से सभी भारतीय यूजर्स का अनुभव बेहतर होगा, जो बचपन से उन्हें देखते आ रहे हैं। हम यह देखने के लिए बहुत उत्साहित हैं कि हमारे यूजर्स एलेक्सा पर अमिताभ बच्चन की आवाज सुनकर कैसी प्रतिक्रिया देंगे।’
 

वहीं, अमिताभ बच्चन ने कहा कि ‘टेक्नोलॉजी ने हमेशा मुझे नए चीजों से जुड़ने का मौका दिया है। चाहे वो फिल्म, टीवी शोज, पॉडकास्ट या फिर कुछ और हो, मैं इस सुविधा को अपनी आवाज देने को लेकर बेहद एक्साइटेड हूं। अपनी इस वॉइस टेक्नोलॉजी से मैं दर्शकों से और भी ज्यादा जुड़ पाऊंगा।’

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments