Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

आयुष्मान खुराना को पत्नी ताहिरा ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, शेयर की क्यूट तस्वीर

Webdunia
सोमवार, 14 सितम्बर 2020 (15:31 IST)
बॉलीवुड एक्‍टर आयुष्‍मान खुराना का 14‍ सितंबर को अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें ढ़ेरों बधाईयां मिल रही हैं। वहीं आयुष्मान की पत्‍नी ताहिरा कश्‍यप ने भी उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है। 

 
ताहिरा ने एक क्‍यूट तस्वीर शेयर कर दिल की बात लिखी है। तस्वीर में आयुष्मान के चेहरे पर केक लगा है और ताहिरा अपनी जीभ से उनके चेहरे पर लगे केक को साफ कर रही हैं।
 
तस्वीर शेयर करते हुए ताहिरा ने लिखा, 'मेरे पास केक है जिसे मैं खा रही हूं, आयुष्मान खुराना, जन्मदिन मुबारक मेरे हमसफर।'
 
बता दें कि आयुष्‍मान खुराना और उनकी पत्‍नी ताहिरा एक दूसरे को बहुत प्‍यार करते हैं। दोनों की प्रेम कहानी भी बेहद दिलचस्‍प है। फिजिक्स की कोचिंग में दोनों की कहानी शुरू हुई थी। आयुष्‍मान 11वीं और ताहिरा 12वीं क्‍लास में थी। जब दोनों कॉलेज में आए तो चंडीगढ में दोनों ने साथ में थिएटर ज्‍वॉइन किया। 
 
आयुष्‍मान खुराना ने अलग अलग जॉनर की फिल्‍मों से एक अलग पहचान बनाई है। आयुष्मान 17 साल की उम्र में एक चैनल के रिएलिटी शो में नजर आए थे, जिसमें वो सबसे छोटे कंटेस्टेंट में से एक थे। इसके बाद साल 2004 में वो रोडीज 2 में नजर आए और इसके विनर बने। आखिरी बार आयुष्‍मान खुराना फ‍िल्‍म गुलाबो-सिताबो में नजर आए थे। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments