Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कोरोना काल में मदद के लिए आगे आए Amitabh Bachchan, दान दिए 2 करोड़ रुपए

Webdunia
सोमवार, 10 मई 2021 (15:09 IST)
देश में कोरोनावायरस की दूसरी लहर ने तहलका मचाया हुआ है। इस महामारी के कारण हर दिन हजारों लोगों की मौत होती जा रही है। वहीं संकट की इस घड़ी में कई सेलेब्स मदद के लिए आगे आ रहे हैं। अब खबर है कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने दिल्ली में कोविड सेंटर के लिए 2 करोड़ रुपए दान किए हैं।

 
दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने यह जानकारी दी है। अमिताभ ने एक ग्लोबल इवेंट में दुनिया से अनुरोध भी किया है कि वह कोरोना के खिलाफ जंग में भारत का साथ दे।
 
दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने अपने ट्वीट में लिखा, सिख महान हैं, सिखों की सेवा को सलाम। ये शब्द थे अमिताभ बच्चन जी के, जब उन्होंने श्री गुरु तेग बहादुर कोविड केयर फैसिलिटी के लिए 2 करोड़ रुपये का योगदान दिया।
 
उन्होंने लिखा, दिल्ली ऑक्सीजन की कमी से जूझ रही है और अमिताभ जी करीब रोजाना मुझे फोन करके ऑक्सीजन सुविधा के बारे में जायजा लेते रहे हैं। अमिताभ जी अक्सर यही कहते हैं कि आप पैसों की चिंता मत कीजिए। बस कोशिश करिए कि हम ज्यादा से ज्यादा जानें बचा पाएं। उन्होंने एक बहुत बड़ी रकम दान की है और यह भी सुनिश्चित किया कि ऑक्सीजन कॉन्सन्ट्रेटर विदेशों समय पर पहुंच जाए।
 
अमिताभ ने ट्विटर पर कोरोना वायरस से जुड़े ग्लोबल इवेंट का एक छोटा हिस्सा शेयर किया है, जिसमें वह विश्व से कोरोना के खिलाफ इस कठिन लड़ाई में भारत की मदद करने का अनुरोध कर रहे हैं। वीडियो में अमिताभ ने कहा, मैं विश्व के सभी लोगों से निवेदन करता हूं कि वे भारत का सहयोग करें। हर छोटा प्रयास रंग लाता है। जैसे महात्मा गांधी जी ने कहा था कि आप सरलता से पूरी दुनिया को हिला सकते हैं।
 
बता दें कि बीते साल भी अमिताभ बच्चन जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए थे। उन्होंने जरूरतमंदों को खाना देने का काम किया था।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments