Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Radhe का नया गाना 'जूम जूम' हुआ रिलीज, दिखी Salman Khan और Disha Patani की खूबसूरत केमिस्ट्री

Webdunia
सोमवार, 10 मई 2021 (14:28 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का ट्रेलर और 3 गाने रिलीज हो चुके हैं। अब फिल्म का नया गाना 'जूम जूम' रिलीज हो गया है। 

 
'जूम जूम' गाने में सलमान खान और दिशा पाटनी काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे हैं। गाने का पिक्चराइजेशन बाकी के तीनों गानों से बिल्कुल अलग है और फ्रेश नजर आता है। सलमान खान हमेशा की तरह डेशिंग नजर आ रहे हैं जबकि दिशा पाटनी सुपर ग्लैमरस नजर आ रही हैं। 
 
यह ऑन-स्क्रीन जोड़ी हाल ही में 'सीटी मार' जैसे ब्लॉकबस्टर हिट के साथ सभी के दिलों पर राज कर रही है। और अब, वे एक बार फिर 'झूम झूम' के साथ चार्ट पर छा जाने के लिए तैयार हैं। 'जूम जूम' एक रोमांटिक डांस नंबर है, जिसमें मस्ती की भरमार है। 
 
डांस नंबर को सुरम्य और खूबसूरत एम्बी वैली में शूट किया गया है। गाने का संगीत साजिद-वाजिद ने कंपोज़ किया है और लिरिक्स कुणाल वर्मा द्वारा लिखित हैं। ऐश किंग और इयूलिया वंतूर ने इसे अपनी आवाज़ दी है और सीजर गोंसाल्विस ने इसे कोरियोग्राफ किया है।
 
सलमान खान के साथ फिल्म में दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आएंगे। 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' को सलमान खान फिल्म्स ने ज़ी स्टूडियो के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है। सलमा खान, सोहेल खान और रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित, यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर 13 मई को रिलीज होगी। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments