Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने रूस में शुरू किया 'पुष्पा : द राइज' का प्रमोशन

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने रूस में शुरू किया 'पुष्पा : द राइज' का प्रमोशन

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 1 दिसंबर 2022 (15:42 IST)
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'पुष्पा : द राइज' के रूस में रिलीज के लिए निर्माताओं ने कमर कस ली है। हाल पुष्पा : द राइज के लिए एक सफल प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने के बाद, निर्माता फिल्म के प्रचार के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 

 
फिल्म के प्रमोशन के पहले दिन लीड स्टार सहित टीम अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म के बारे में बात करने के लिए उत्साहित है। सोशल मीडिया पर, निर्माताओं ने प्रमोशन के पहले दिन सुपर एक्साइटेड पुष्पा टीम की हैप्पी पिक्चर्स साझा कीं है। 
 
इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखाल 'मॉस्को में प्रमोशन के पहले दिन खुश चेहरे। पुष्पा : द राइस रूसी भाषा का विशेष प्रीमियर शो आज मास्को में फिल्म के लिए टिकट बुक करें।
 
पुष्पा दिसंबर 2021 में भारत में रिलीज होने के बाद से हर गुजरते दिन के साथ पूरे जोश से आगे बढ़ रही है। इस फिल्म का 1 दिसंबर को मास्को में और 3 दिसंबर को सेंट पीटर्सबर्ग में कास्ट और क्रू की मौजूदगी में एक विशेष प्रीमियर होगा। इस फिल्म का प्रीमियर रूस के 24 शहरों में होने वाले पांचवें भारतीय फिल्म महोत्सव की ओपनिंग सेरेमनी में किया जाएगा।
 
यह फिल्म 8 दिसंबर को रूस में रिलीज होगी। जहां पुष्पा : द राइज का क्रेज पूरे देश में छा गया है, वहीं प्रशंसक फिल्म से जुड़ी हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि टीम पुष्पा : द रूल के लिए भी कमर कस रही है।
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Bollywood February 2022 में हुई प्रमुख घटनाएं और जानकारी: लता मंगेशकर, बप्पी लाहिरी को खोया, कई नई फिल्मों की रिलीज डेट अनाउंस