Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

किसके साथ हॉलीडे पर जाना चाहती हैं आलिया भट्ट? तस्वीर शेयर कर दिया हिंट

Webdunia
रविवार, 8 मार्च 2020 (14:41 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक जारी हो चुका है। फिल्म में आलिया माफिया क्वीन के किरदार में हैं। हाल ही में आलिया भट्ट ने हॉलीडे पर जाने की इच्छा जताई है।

 
आलिया ने यह बात इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर कही है। लेकिन वह किसके साथ हॉलीडे पर जाना चाहती हैं, इस बात का खुलासा नहीं किया है।
 
आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में आलिया फ्लोरल ड्रेस में नजर आ रही हैं। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'एक हॉलीडे प्लीज? ज्यादा धूप और ज्यादा हरियाली के साथ... धन्यवाद।' 

ALSO READ: दीपिका पादुकोण ने करवाया बोल्ड फोटोशूट, समंदर किनारे पोज देती आईं नजर
 
इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि आलिया छुट्टियों पर जाना चाहती हैं। इस तस्वीर में आलिया धूप में खड़ी हैं और कैंडिड अंदाज में उन्होंने फोटो क्लिक कराई है।
 
आलिया की तस्वीर पर बहुत सारे कमेंट्स आ रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया इस साल ब्रह्मासत्र में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वे पहली बार रणबीर कपूर के साथ काम कर रही हैं। इसके अलावा वह संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में भी दिखेंगी। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments