Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कैटरीना और दीपिका को पछाड़कर 'मोस्ट डिजायरेबल वूमन' बनीं आलिया भट्ट

Webdunia
Photo : Instagram
बॉलीवुड की बिंदास और खूबसूरत अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी फिल्म चॉइस से लेकर लव लाइफ तक सुर्खियां बटोर रही हैं। और अब आलिया ने 'द टाइम्स मोस्ट डिजायरेबल वूमन' की लिस्ट में टॉप पर अपना नाम दर्ज किया है। इस लिस्ट में देश की सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस महिलाओं को शामिल किया जाता है।
Photo : Instagram
आलिया भट्ट ने कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण, जैकलीन फर्नांडीज, अदिति राव हैदरी, दिशा पटानी और श्रद्धा कपूर जैसी एक्ट्रेसेस को 2018 की मोस्ट डिजायरेबल महिलाओं की सूची में पीछे छोड़ दिया है। दीपिका पादुकोण ने 2017 की मोस्ट डिजायरेबल महिलाओं की सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया था, लेकिन इस साल आलिया ने खिताब पर कब्जा कर लिया।
Photo : Instagram
आलिया को पहले ही उनके साथी कलाकार और इंडस्ट्री के दूसरे लोग भी टैलंट का पावरहाउस मानते हैं। साल 2018 में आलिया ने जासूसी थ्रिलर फिल्म 'राजी' से दर्शकों का दिल जीत लिया था साथ ही इस फिल्म ने कई अवॉर्ड्स भी जीते। फिल्म राजी के लिए आलिया को 'फिल्मफेयर अवॉर्ड्स' भी मिला।
Photo : Instagram
'द टाइम्स मोस्ट डिजायरेबल वुमन' की लिस्ट में तीसरे नंबर पर कैटरीना कैफ, चौथे नंबर पर दीपिका पादुकोण, छठे नंबर पर अदिति राव हैदरी, आठवें नंबर पर जैकलीन फर्नांडिस, नवे नंबर पर दिशा पाटनी है। इस लिस्ट में उन्हीं महिलाओं को शामिल किया जाता है जिन्होंने सेक्स अपील, एटिट्यूड और टैलेंट के दम पर अपने क्षेत्र में नाम और शोहरत हासिल की है।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ