Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

'अर्ली एक्सेस रेंटल' पर अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकेंगे 'रनवे 34', खर्च करना होंगे इतने रुपए

Webdunia
शुक्रवार, 27 मई 2022 (16:40 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन द्वारा निर्देशित और निर्मित 'रनवे 34' अब भारत के सबसे पसंदीदा मनोरंजन हब अमेजन प्राइम वीडियो पर रेंट पर उपलब्ध है। दर्शक प्राइम वीडियो पर मूवी रेंटल्स के साथ, डिजिटल सब्सक्रिप्शन से पहले फिल्म को देख सकते हैं। 

 
मूवी लवर्स - प्राइम मेंबर्स और जो अभी तक प्राइम मेंबर नहीं हैं, वे भी प्राइम वीडियो पर फिल्म को 4K क्वालिटी में 199 रुपये रेंट पर ले सकते हैं और अपने घर जैसे कंफर्ट वाले माहौल में मूवी का आनंद ले सकते हैं। रनवे 34 के अलावा, दर्शक दुनिया भर की लोकप्रिय फिल्मों (पुरस्कार विजेता और फ्रेंचाइजी) की एक वृहद कैटालॉग में से लेटेस्ट भारतीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्मों को भी रेंट पर ले सकते हैं।
 
सच्ची घटनाओं से प्रेरित, रनवे 34 की कहानी कैप्टन विक्रांत खन्ना, जो की एक कुशल पायलट है, के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार अजय देवगन ने निभाया है। कैप्टन विक्रांत की फ्लाइट एक अंतरराष्ट्रीय गंतव्य से उड़ान भरने के बाद एक रहस्यमयी रास्ता अपनाती है। 
 
फिल्म का शानदार विजुअल ट्रीटमेंट, दिलचस्प कहानी और स्क्रीनप्ले फिल्म को एक मस्ट वाच बनाते हैं। अजय देवगन फिल्म्स के बैनर तले बनी रनवे 34 के निर्माता और निर्देशक अजय देवगन हैं। फिल्म में अजय देवगन के अलावा, अमिताभ बच्चन, रकुल प्रीत सिंह, बोमन ईरानी, ​​अंगिरा धर और आकांक्षा सिंह आदि मुख्य भूमिकाओं में हैं।
 
फिल्म के बारे में बताते हुए अजय देवगन ने कहा, रनवे 34 मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है और अमेजन प्राइम वीडियो पर मूवी रेंटल के जरिए दर्शकों को फिल्म तक जल्दी एक्सेस देने को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं। मेरी बनाई हर फिल्म को ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाना मेरा मकसद होता है। इस सर्विस के माध्यम से, फिल्म देश के हर कोने के फिल्म प्रेमियों के लिए उपलब्ध होगी – जो अपने पसंदीदा समय और डिवाइस पर मूवी को स्ट्रीम करने का आनंद ले सकते हैं। 
 
प्राइम वीडियो पर मूवी रेंटल की शुरुआत इसके एंटरटेनमेंट मार्केटप्लेस ऑफरिंग का एक विस्तार है, और पूरे भारत के ग्राहकों को घर पर, थिएटर की तरह फिल्मों का अर्ली एक्सेस देता है। देश भर के मूवी प्रेमी डिजिटल सब्सक्रिप्शन से पहले रेंटल पर लेटेस्ट भारतीय और अंतरराष्ट्रीय हिट फिल्मों की अर्ली एक्सेस पा सकते हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments