Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

साइबर ठगी का शिकार हुए बोनी कपूर, क्रेडिट कार्ड से निकाले 4 लाख रुपए

साइबर ठगी का शिकार हुए बोनी कपूर, क्रेडिट कार्ड से निकाले 4 लाख रुपए
, शुक्रवार, 27 मई 2022 (15:41 IST)
ऑनलाइन फ्रॉड इन दिनों आम बात हो गई है। आमलोगों के साथ-साथ सेलेब्स भी ठगी का शिकार होते रहते हैं। अब दिग्गज फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर साइबर फ्रॉड का शिकार हुए हैं। खबरों के अनुसार बोनी कपूर के क्रेडिट कार्ड की जानकारी हासिल कर किसी ने 4 लाख रुपए चोरी कर लिए। 
 
अंबोली पुलिस ने इन्फ़ोरमेशन टेक्नोलोजी एक्ट की सम्बंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 
 
बताया जा रहा है कि मार्च के महीने में बोनी कपूर को पता चला कि उनके बैंक खाते से पैसे निकाल लिए गए। इस बारे में उन्होंने बैंक से पूछताछ की तो फर्जीवाड़े की जानकारी मिली। बोनी कपूर से किसी ने क्रेडिट कार्ड की जानकारी नहीं मांगी थी और उनके पास कोई फोन कॉल भी नहीं आया। अधिकारियों ने कहा कि उन्हें संदेह है कि किसी ने कार्ड का उपयोग करते समय डेटा प्राप्त किया था।
 
पांच ट्रांजेक्शन कर बोनी के खाते से 3 लाख 82 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए। शुरुआती जांच में पता चला है कि बोनी कपूर के अकाउंट से पैसा गुरुग्राम की एक कंपनी के खाते में गया है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

पायल रोहतगी और संग्राम सिंह करेंगे डेस्टिनेशन वेडिंग, इन दिन लेंगे सात फेरे