Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

10 दिन में 3 बंगाली एक्ट्रेस ने मौत को लगाया गले, बिदिशा डे के बाद उनकी दोस्त ने भी की आत्महत्या

Webdunia
शुक्रवार, 27 मई 2022 (11:27 IST)
Photo - Twitter
बीते कुछ समय से मनोरंजन जगत से कई दुखद खबर सामने आ रही है। हाल ही में बंगाली एक्ट्रेस पल्लवी डे और बिदिशा डे मजूमदार की मौत की खबर सामने आई थी। दोनों ही एक्ट्रेस ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अब एक और बंगाली एक्ट्रेस का निधन हो गया है।

 
बिदिशा डे की दोस्त और बंगाली एक्ट्रेस मॉडल मंजूषा नियोगी का निधन हो गया है। मंजूषा का शव उनके फ्लैट पर फंदे से लटका मिला है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
 
मंजूषा पेशे से मॉडल थीं। उन्होंने कुछ टीवी शोज में छोटे-मोटे रोल किए थे। कांची टीवी शो में वह नर्स के किरदार में नजर आई थीं। वह अपना करियर बनाने में लगी हुई थीं।
 
खबरों के अनुसार शुक्रवार की सुबह मंजूषा के पेरेंट्स लगातार बेटी को कॉल कर रहे थे, लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला तो वह चिंता में आ गए और बेटी के बेडरूम में देखा तो वह फठदे पर लटकी हुई थीं। मंजूषा की मां ने पुलिस को बताया कि दोस्त बिदिशा की मौत के बाद से वह डिप्रेशन से जूझ रही थीं। 
 
फिलहाल पुलिस ने इस मामले की जांच में जुटी हुई है। सभी इस बात को लेकर हैरान है कि आखिर क्या वजह है कि बैक टू बैक बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से ऐसी दिल दहला देनी वाली घटना सामने आ रही है।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments