Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

हॉलीवुड एक्टर रे लिओटा का निधन, शूटिंग सेट पर ली अंतिम सांस

हॉलीवुड एक्टर रे लिओटा का निधन, शूटिंग सेट पर ली अंतिम सांस
, शुक्रवार, 27 मई 2022 (11:03 IST)
Photo - Twitter
मनोरंजन जगत से एक दुखद निधन हो गया है। फेमस अमेरिकी एक्टर-निर्माता रे लिओटा का निधन हो गया है। लिओटा ने 67 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। खबरों के अनुसार वह डोमिनिकन गणराज्य में अपने एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। उनकी मृत्यु नींद में हुई।

 
खबरों के अनुसार लिओटा के साथी जेनिफर एलन ने बताया कि वो फिल्म ‘डेंजरस वाटर्स’ की शूटिंग कर रहे थे। रे लिओटा अपने करियर में कई सफल फिल्में कर चुके थे। उनके मौत की खबर से इंडस्ट्री में निराशा छाई हैं। लिओट्टा के निधन पर हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक दुख जाहिर कर रहे हैं।
 
webdunia
प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिओटा की तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिओटा के जीवन काल का समय मेंशन किया, 1954 से 2022 तक। 
 
रे लिओटा को फिल्म ‘फील्ड ऑफ़ ड्रीम्स’ में शोलेस जो जैक्सन के किरदार के लिए जाना जाता था। वो हिट फिल्म ‘गुडफेलस’ में डकैत हेनरी हिल की भूमिका निभा चुके थे। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

जून में घूमने का प्लान है तो देश की इन सस्ती और सुहानी जगहों को करें एक्सप्लोर