Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

ब्रूना अब्दुल्लाह ने दिया बेटी को जन्म, तस्वीर शेयर कर बताया बेबी का नाम

Webdunia
एक्ट्रेस ब्रूना अब्दुल्लाह अपनी प्रेग्नेंसी के चलते खूब सुर्खियों में रही हैं। अब ब्रूना के फैंस के लिए एक खुशखबरी है कि उन्होंने 31 अगस्त को बेटी को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी खुद ब्रूना ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी की पहली तस्वीर शेयर करते हुए दी है। साथ ही उन्होंने अपनी बेटी के नाम का भी खुलासा किया है।


बेटी की तस्वीर शेयर करते हुए ब्रूना ने कैप्शन में अपनी खुशी का इजहार करते हुए लिखा, 'अपने परिवार के सबसे नए सदस्य से मिलाते हुए मुझे बेहद गर्व और खुशी हो रही है। ईसाबेल। इसका जन्म 31 अगस्त को मुंबई में हुआ है। हम बहुत खुश हैं। मैं तो इससे अपने नजरे ही नहीं हटा पा रही हूं।'

ALSO READ: 900 किमी पैदल चलकर अक्षय कुमार से मिलने पहुंचा क्रेजी फैन, एक्टर ने शेयर किया वीडियो
 
ब्रूना ने बेटी की जो तस्वीर शेयर की है उसमे ईसाबेल बेहद आराम से सोती दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है। इसके साथ ही फैंस ब्रूना को बधाईयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं।
 
ब्रूना अब्दुल्ला शादी के पहले ही प्रेग्नेंट थी। उन्होंने कुछ समय पहले अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एलन संग शादी की है। ब्रूना ने अपने पार्टनर की तारीफ करते हुए एक इंटरव्यू में कहा था, हम एक-दूसरे को कॉम्पलीमेंट करते हैं। एक-दूसरे की जिंदगी में हम दोनों काफी मायने रखते हैं। मेरा मानना है कि किसी भी रिलेशन के लिए ये बहुत जरूरी है।
 
ब्रूना फिल्म आई हेट लव स्टोरी, ग्रैंड मस्ती, अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की फिल्म देसी बॉयज के फेमस सॉन्ग सुबह होने ना दे में दिखाई दे चुकी हैं।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments