Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

जीरो के फ्लॉप होने के बाद अनुष्का शर्मा के हाथ लगा नया प्रोजेक्ट, खाकी वर्दी में आईं नजर

Webdunia
बॉलवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा फिल्म 'जीरो' के फ्लॉप होने के बाद से ही पर्दे से दूर है। अनुष्का शर्मा का नाम कई फिल्मों के साथ जुड़ा लेकिन उन्होंने ने कभी भी इसको लेकर किसी तरह की हामी नहीं भरी। फैंस उन्हें एक बार फिर से पर्दे पर देखने को बेताब है।

ALSO READ: स्ट्रेच मार्क्स पर जरीन खान हुई ट्रोल, सपोर्ट में उतरीं अनुष्का शर्मा
 
अनुष्का शर्मा ने अपनी फिल्मों में हर बार अपने शानदार अभिनय से लोगों को चौंकाया है और यही वजह है उनके अगले प्रोजेक्ट पर फिल्म इंडस्ट्री की निगाहें भी महीनों से अटकी हैं। अब लगता है कि उनके फैंस की बेताबी खत्म होने वाली है। खबरों के अनुसार अनुष्का जल्द ही पर्दे पर नजर आएंगी लेकिन ये कोई फिल्म या वेब सीरीज नहीं बल्कि एक टीवी कमर्शियल फिल्म होगी।
 
अनुष्का हाल में एक पुलिस अधिकारी के गेटअप में दिखाई दीं। उन्होंने यह लुक उनके आने वाले एक विज्ञापन के लिए लिया है। इस प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि इस विज्ञापन फिल्म में अनुष्का पुलिस की वर्दी में एक संदिग्ध के घर पर छापा मारेंगी। यह एक बहुत ही मजेदार विज्ञापन बन पड़ा है और अनुष्का की कॉमिक टाइमिंग हमेशा की तरह इस बार भी बिल्कुल लाजवाब बन पड़ी है। 
 
ये पहली बार होगा जब अनुष्का शर्मा पुलिस की वर्दी में दिखाई देंगी। वैसे हिन्दी सिनेमा की लीड हीरोइनों में इन दिनों खाकी पहनने का क्रेज दिखाई दे रहा है। रानी मुखर्जी में बहुत जल्द मर्दानी 2 में खाकी पहने दिखेंगी। इसके अलावा करीना कपूर भी फिल्म अंग्रेजी मीडियम में पुलिस अफसर का किरदार निभाती नजर आएंगी।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments