Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

क्या आर्या बनर्जी का हुआ मर्डर? पुलिस ने बताई एक्ट्रेस की मौत की वजह

Webdunia
रविवार, 13 दिसंबर 2020 (11:04 IST)
विद्या बालन के साथ फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' में काम कर चुकीं एक्ट्रेस आर्या बनर्जी का शव बीते ‍दिन कोलकाता स्थित उनके अपार्टमेंट से बरामद हुआ था। उनका शव खून से लथपथ अवस्‍था में मिला था, जिसके बाद उनकी हत्‍या होने की बात उठ रही थी।

 
आर्या की मौत कैसे हुई यह राज जानना बहुत जरूरी था और अब पुलिस ने एक्ट्रेस की ऑटोप्सी होने के बाद बताया है कि आर्या के मर्डर करने जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि आर्या के शरीर में काफी मात्रा में शराब पाई गई। डॉक्टर्स का कहना है कि एक्ट्रेस को कार्डियक अटैक आया होगा।
 
खबरों के अनुसार आर्या का पोस्‍टमार्टम करने वाले डॉक्‍टर ने बताया कि उनके पेट में दो लीटर शराब पाई गई। पुलिस को आर्या के घर में कई शराब की बोतलें और खून लगे टीश्यू पेपर मिले थे। ऑटोप्सी रिपोर्ट में बताया गया है कि वह बीमार थीं और कार्डियक प्रॉब्लम और नेफ्रोटिक सिंड्रोम से जूझ रही थीं।
 
डॉक्टर्स का कहना है कि उनको कार्डियक अटैक हुआ होगा, जिसकी वजह से उन्‍होंने चलने की कोशिश की होगी और वह गिर गई होंगी। वह मुंह के बल गिरी होंगी तो उन्‍हें चोट लगने पर खून निकला।
 
बता दें कि महज 33 साल की आर्या का शव कोलकाता स्थित उनके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस जब मौके पर पहुंची तो एक्ट्रेस का शव खून से लथपथ था। पुलिस दरवाजा तोड़कर उनके घर के अंदर घुसी थी, जहां उनका शव बेड पर पड़ा मिला। उनकी नाक से खून बह रहा था और आसपास में उल्टियां कर रखी थीं। 
 
आर्या का असली नाम देवदत्ता बनर्जी था और वह मशहूर सितार वादक निखिल बनर्जी की छोटी बेटी थीं। आर्या ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत लव सेक्स और धोखा फिल्म से की थी। इसके बाद वह द डर्टी पिक्चर में नजर आई थीं। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ