Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

टीवी शो 'श्रीमद रामायण' में 'राजा दशरथ' का किरदार निभाएंगे आरव चौधरी

WD Entertainment Desk
रविवार, 24 दिसंबर 2023 (17:05 IST)
Shrimad Ramayan Show: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन दर्शकों के लिए नया शो 'श्रीमद रामायण' लेकर आ रहा है। इस शो का प्रीमियर 1 जनवरी 2024 को होगा और यह हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे प्रसारित होगा। इस शो में एक्टर आरव चौधरी 'राजा दशरथ' के किरदार में नजर आने वाले हैं। 
 
आरव चौधरी ने बताया, जब मुझे स्वास्तिक प्रोडक्शन ने श्रीमद रामायण में राजा दशरथ का किरदार निभाने के लिये अप्रोच किया तब मुझे लगा कि दशरथ की भूमिका में करने लायक कुछ नहीं होगा। मुझे महाभारत में भीष्म पितामह का किरदार निभाने का मौका मिला था। 
 
 
उन्होंने कहा, 'महाभारत' में शुरू के एपिसोड से लेकर अंतिम एपिसोड तक मेरी भूमिका रही है। उस हिसाब से देखा जाए तो दशरथ की भूमिका बहुत छोटी लग रही थी। हम सभी लोग दशरथ के चरित्र से परिचित हैं और कैसे उन्हें श्री राम को वनवास भेजने के लिए मजबूर होना पड़ा था। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arav Chowdharry (@aravchowdharry)

आरव ने कहा, जब मैंने श्रीमद रामायण की नैरेशन सुनी तो मुझे पता चला कि श्रीमद रामायण की शुरुआत ही राजा दशरथ के किरदार से होती है। फिर, उनका नाम दशरथ क्यों पड़ा और वह कितने बड़े योद्धा थे, कौन कौन सी लड़ाई उन्होंने लड़ीं? ये सब श्रीमद रामायण में दिखाया गया है। राज दशरथ की सारी कहानी श्रीमद रामायण में विस्तार के साथ दिखायी जायेगी। भारत के दो महाकाव्य हैं एक महाभारत और दूसरा रामायण। 
 
आरव ने कहा, मैं भाग्यशाली हूं कि दस साल पहले मैंने महाभारत की थी और अब दस साल बाद मुझे स्वास्तिक प्रोडक्शन के साथ श्रीमद रामायण करने का मौका मिला है। श्रीमद रामायण मे काम कर बहुत अच्छा लग रहा है, बहत सुन्दर तरीके से श्रीमद रामायण की कहानी लिखी गयी है।
 
आरव चौधरी ने कहा, दर्शको ने महाभारत में मुझे भीष्म के लिए इतना प्यार दिया है। दुनिया भर के लोगों से मुझे संदेश मिलते हैं। मैं वादा कर सकता हूं कि आपको श्रीमद रामायण देखने में भी आनंद आएगा। श्रीमद रामायण को बेहद खूबसूरती से लिखा गया और फिल्माया गया है।मुझे राजा दशरथ के किरदार को करने में बहुत मजा आया है क्योंकि इस किरदार के साथ करने को बहुत कुछ है। 
 
उन्होंने कहा कि श्रीमद रामायण के लिये हमसभी लोगों ने कड़ी मेहनत की है।श्रीमद रामायण में लोगों को बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा, इसमें कई नई बातें हैं जो लोगों को जानने को मिलेंगी, इसे देखकर लोगों को भी मजा आएगा और उनका दिल भी खुश हो जाएगा। राजा दशरथ महान महाकाव्य रामायण में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं और श्रीमद रामायण शो राजा दशरथ के अनजाने तथ्यों पर प्रकाश डालेगा। मैं राजा दशरथ की भूमिका को निभाकर बेहद खुश हूं।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

रवीना टंडन नहीं करना चाहती थीं फिल्मों में काम, बनना चाहती थीं आईपीएस ऑफिसर

साई पल्लवी ने भारतीय सेना को लेकर कह दी ऐसी बात, सोशल मीडिया यूजर्स ने लगाई क्लास

इतने दिनों में शूट हुआ भूल भुलैया 3 का गाना आमी जे तोमार 3.0

Bigg Boss 18 के घर में हुआ डबल एलिमिनेशन, मुस्कान बामने के बाद कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता!

तलाक के 10 साल बाद ऐसा है रितिक रोशन और सुजैन खान का रिश्ता

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments