Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

दो सुपरस्टार्स की धमाकेदार फिल्म, 2019 में होगी रिलीज

Webdunia
रजनीकांत स्टारर 'काला' तो रिलीज़ हो गई है, अब बारी है फिल्म '2.0' की। फैंस लंबे समय से फिल्म का इंतज़ार कर रहे है लेकिन इसकी रिलीज़ में देरी होती जा रही है। दरअसल फिल्म के वीएफएक्स पर दोबारा काम किया जा रहा था जिसकी वजह से फिल्म में देरी हो रही है। 
 
फिल्म की वीएफएक्स पर काम चल रहा है जिसमें बहुत ज़्यादा समय लग रहा है। इस वजह से निर्माताओं ने फिल्म रिलीज को आगे बढ़ा दिया था। अब खबर मिली है कि रजनीकांत और अक्षय कुमार के फैंस को '2.0' के लिए 2019 तक का इंतज़ार करेना होगा। 
 
फिल्म के वीएफएक्स में देरी के कारण उसकी रेंडरिंग में भी समय लग रहा है और इसी वजह से अभी निर्माता कुछ तय नहीं कर पा रहे हैं। निर्माताओं ने फैसला किया है कि फैंस को 2019 की तारीख दी जाएगी। सूत्र के मुताबिक 2.0 का वीएफएक्स काम अभी चल रहा है और इस वर्ष निर्माता फिल्म को रिलीज़ करने में सक्षम नहीं होंगे। निर्माता अब 2019 के लिए एक बढ़िया तारीख देख रहे हैं। 
 
खबर यह भी मिली है कि इस साल के अंत तक, 2.0 के निर्माता वीएफएक्स काम को पूरा करने पर विचार कर रहे हैं। साथ ही इसके बजट की भी समस्या है। इस वजह से भी फिल्म रिलीज़ पर असर पड़ रहा है।  

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments