Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

रणबीर कपूर की 'शमशेरा' के बारे में 5 रोचक बातें

Webdunia
1) रणबीर कपूर ने 'शमशेरा' के रूप में ऐसी फिल्म साइन कि है जो सिर्फ 'क्लास ऑडियंस' की रूचि की ही न हो। यह 'मास ऑडियंस' के लिए है जो रणबीर को खास पसंद नहीं करते हैं। बिना आम दर्शकों का समर्थन हासिल किए आप सुपरस्टार नहीं बन सकते हैं और रणबीर अब इन्हीं का दिल जीतने की कोशिश कर रहे हैं। 
 
2) यश राज फिल्म्स भारत का सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित बैनर है। यह बैनर लोकप्रिय फिल्म बनाने के लिए जाना जाता है। रणबीर ने इस बैनर के लिए पहले 'रॉकेट सिंह सेल्स मैन ऑफ द ईयर' और 'बचना ऐ हसीनों' जैसी फिल्में की थीं। रणबीर को इस समय एक बड़ी हिट की सख्त जरूरत है, शायद इसीलिए उन्होंने यश राज से हाथ मिलाया है। 

 
3) शमशेरा का टीज़र पोस्टर और टैग लाइन 'करम से डकैत, धरम से आज़ाद' देख पता चलता है कि यह डाकू आधारित फिल्म है। रॉबिनहुड नुमा भी हो सकती है जिसे देसी अंदाज में दिखाया गया है। सत्तर और अस्सी के दशक में इस तरह की फिल्में बना करती थीं। लंबे समय से बॉलीवुड में इस तरह की फिल्में नहीं बनी हैं। संभव है कि युवा पीढ़ी के लिए यह नया अनुभव रहे। 
 
4) फिल्म के निर्देशन की बागडोर करण मल्होत्रा को सौंपी गई है जिन्होंने यश राज फिल्म्स के लिए तीन फिल्म निर्देशित करने का अनुबंध किया है। करण मल्होत्रा देसी फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने करण जौहर के लिए 'अग्निपथ' और 'ब्रदर्स' फिल्में बनाई थीं, जिसमें से अग्निपथ सफल रही थी जबकि ब्रदर्स असफल। 


 
5) यश राज फिल्म्स रणबीर कपूर जैसे चॉकलेटी बॉय को लेकर देसी एक्शन मसाला फिल्म बना रहा है। यह एक जोखिम भरा फैसला है, लेकिन रणबीर उम्दा एक्टर हैं जो इस फैसले को सही साबित करने की क्षमता रखते हैं।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments