Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

5 साल बाद धनु राशि में त्रिग्रही योग से 4 राशियों को मिलेगा अपार लाभ

WD Feature Desk
बुधवार, 3 जनवरी 2024 (16:58 IST)
Trigrahi Yoga 2024 : मंगल ने 27 दिसंबर, 2023 को वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश किया है। यहां पर पहले से ही सूर्य और बुध ग्रह विराजमान हैं। इसके बाद शुक्र भी इसी राशि में आने वाले हैं। ज्योतिष के अनुसार करीब 500 साल बाद यह योग बना है। इस योग से 4 राशियों को बहुत ज्याद लाभ हो रहा है और होना है। आओ जानते हैं कि वे कौनसी 4 राशियां हैं।
 
मेष राशि : आपकी राशि के नौवें भाव यानी भाग्य के भाव में मंगल, सूर्य और बुध का होना बहुत ही शुभ है। इससे भाग्य में वृद्धि होगी। आपके अटके कार्य पूर्ण होंगे और हर क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार में तरक्की होगी। धर्म कम में आपकी रुचि बढ़ेगी।
 
तुला राशि : आपकी राशि के तीसरे भाव में इस इस योग के चलते आपकी आर्थिक तरक्की के साथ ही साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आपकी सभी मनोकामना पूर्ण होगी। छात्रों के लिए यह लाभकारी है। भाई-बहनों के बीच संबंधों में सुधार होगा।
 
धनु रा‍शि : आपकी राशि के लग्न यानी प्रथम भाव में यह योग आपके व्यक्तित्व को शानदार बना रहा है। आपको भी भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आप साझेदारी के व्यापार में तरक्की करेंगे। साथ ही दांपत्य जीवन में सुधार होगा और परिवार में प्रसन्नता होगी। कार्य में आ रही बाधा दूर होगी। नौकरी में अच्‍छे दिन देखने को मिलेगी।
 
कुंभ राशि : आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में इस योग के बनने से आर्थिक लाभ होगा। नौकरी में सकारात्मक माहौल रहेगा। पदोन्नति भी प्राप्त हो सकती है। यात्रा का योग है। आप अपनी इच्छाओं को पूरा करने की स्थिति में नजर आएंगे।

सम्बंधित जानकारी

ज़रूर पढ़ें

इस धनतेरस अपनी राशि के अनुसार खरीदें ये वस्तुएं, लक्ष्मी माता की कृपा से हमेशा भरी रहेगी तिजोरी

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

दिवाली क्यों मनाई जाती है? जानें इतिहास, महत्व और कहानी

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

किसके लिए नया सप्ताह रहेगा लकी, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

सभी देखें

नवीनतम

24 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

Diwali 2024: धनतेरस और दिवाली पर वाहन खरीदनें के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त | Date-time

Guru Pushya Yoga 2024: गुरु पुष्य नक्षत्र के समय वाहन और सोना खरीदी का शुभ मुहूर्त

Mangal Gochar : मंगल का होगा कर्क राशि में गोचर, 3 राशियों के जीवन में खड़ी होंगी परेशानियां

આગળનો લેખ
Show comments