Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

आज अधिक मास की अष्टमी, जानिए क्या है इसका महत्व

Webdunia
Kaal ashtami 2023 : आज अधिक मास की अष्टमी है। इस बार सावन अधिक मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी पर कालाष्टमी पर्व मनाया जा रहा है। मान्यता नुसार काल भैरव बाबा की उत्पत्ति कृष्ण अष्टमी के दिन हुई थी। इसीलिए इस तिथि को कालाष्टमी कहते हैं। 
 
अधिक मास में आने वाली पंचमी, अष्टमी तथा एकादशी तिथि को बहुत अधिक खास माना गया हैं। अधिक मास में पूजा, साधना, आराधना से जुड़े धर्म-कर्म के कार्य किए जाते हैं। तथा अधिक मास की अष्टमी पर कालभैरव, शिव जी, श्रीहरि विष्णु, श्री गणेश और भगवान श्री कृष्ण तथा अपने इष्टदेव की आराधना करने का विशेष महत्व है। यह अष्टमी जब शनिवार को पड़ती है तो इसका महत्व बढ़ जाता है। 
 
इस बार 8 अगस्त 2023 को कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पड़ने के कारण कालाष्टमी व्रत रखा जा रहा है। अधिक मास पड़ने के कारण इसका अधिक महत्व बढ़ गया है।

भगवान भैरव को यह अष्टमी समर्पित होने के कारण इसे काला अष्‍टमी भी कहा जाता है। इस दिन भैरव जी को प्रसन्न करने के लिए भगवान बटुक भैरव को कच्चा दूध अर्पित करके हलुआ, पूरी का भोग लगाया जाता हैं। तथा उनकी प्रिय मदिरा और शराब भी अर्पित की जाती है। 
 
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार मुख्य रूप से आठ भैरव माने गए हैं- 1. असितांग भैरव, 2. रुद्र या रूरू भैरव, 3. चंड भैरव, 4. क्रोध भैरव, 5. उन्मत्त भैरव, 6. कपाली भैरव, 7. भीषण भैरव और 8. संहार भैरव। अत: अधिक मास की कालाष्टमी पर इनका पूजन और व्रत करके विशेष लाभ प्राप्त किया जा सकता है। तथा भगवान भैरव से अपार शक्ति प्राप्त की जा सकती है।  

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ALSO READ: अधिक मास की कालाष्टमी पर कर लें ये खास उपाय, हर क्षेत्र में मिलेगी विजय

सम्बंधित जानकारी

ज़रूर पढ़ें

Dhanteras Rashifal: धनतेरस पर बन रहे 5 दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

Shopping for Diwali: दिवाली के लिए क्या क्या खरीदारी करें?

दिवाली को लेकर कंफ्यूजन खत्म, जानिए सही तारीख और शुभ मुहूर्त के साथ

बहुत रोचक है आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की उत्पत्ति की कथा, जानिए कौन हैं भगवान धन्वंतरि?

Dhanteras 2024: अकाल मृत्यु से बचने के लिए धनतेरस पर कितने, कहां और किस दिशा में जलाएं दीपक?

सभी देखें

नवीनतम

नए सप्ताह के सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त, जानें साप्ताहिक पंचांग 28 से 03 नवंबर तक

Aaj Ka Rashifal: 27 अक्टूबर के दिन इन 4 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें अपना राशिफल

27 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

27 अक्टूबर 2024, रविवार के शुभ मुहूर्त

बुध का वृश्‍चिक राशि में गोचर, 3 राशियों के लिए रहेगा कठिन समय

આગળનો લેખ
Show comments