Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

शिव आरती- भगवान ॐ जय गंगाधर जी की आरती | Shiv Aarti bhagwan Om Jai Gangadhar ki

Webdunia
सोमवार, 7 अगस्त 2023 (19:51 IST)
Shiv Aarti : भगवान शिव की कई आरतियां हैं। जिनमें से ॐ जय शिव ओंकारा आरती ज्यादा लोकप्रिय है। परंतु शिवजी के गंगाधर रूप को समर्पित गंगाधर जी की ॐ जय गंगाधर गिरिजाधीशा आरती भी प्रात: कई अवसरों पर गाई जाती है। गंगा दशमी और गंगा दशहरा पर भी इस आरती को गाने का प्रचलन है, क्योंकि उन्होंने अपनी जटाओं में मां गंगा के प्रवाह को नियंत्रित किया हुआ है और वहीं से गंगा प्रवाहित होती। पढ़ें इस आरती को।
 
भगवान गंगाधर
 
ॐ जय गंगाधर जय हर जय गिरिजाधीशा।
त्वं मां पालय नित्यं कृपया जगदीशा।।
ॐ हर हर हर महादेव।।
 
कैलासे गिरिशिखरे कल्पद्रुमविपिने।
गुंजति मधुकरपुंजे कुंजवने गहने।।
कोकिलकूजित खेलत हंसावन ललिता।
रचयति कलाकलापं नृत्यति मुदसहिता।।
ॐ हर हर हर महादेव।।
 
तस्मिंल्ललितसुदेशे शाला मणिरचिता।
तन्मध्ये हरनिकटे गौरी मुदसहिता।।
क्रीडा रचयति भूषारंचित निजमीशम्।
इंद्रादिक सुर सेवत नामयते शीशम्‌।।
ॐ हर हर हर महादेव।।
 
बिबुधबधू बहु नृत्यत हृदये मुदसहिता।
किन्नर गायन कुरुते सप्त स्वर सहिता।।
धिनकत थै थै धिनकत मृदंग वादयते।
क्वण क्वण ललिता वेणुं मधुरं नाटयते।।
ॐ हर हर हर महादेव।।
 
रुण रुण चरणे रचयति नूपुरमुज्ज्वलिता।
चक्रावर्ते भ्रमयति कुरुते तां धिक तां।।
तां तां लुप चुप तां तां डमरू वादयते।
अंगुष्ठांगुलिनादं लासकतां कुरुते।।
ॐ हर हर हर महादेव।।
 
कपूर्रद्युतिगौरं पञ्चाननसहितम्।
त्रिनयनशशिधरमौलिं विषधरकण्ठयुतम्‌।।
सुन्दरजटाकलापं पावकयुतभालम्।
डमरुत्रिशूलपिनाकं करधृतनृकपालम्‌।।
ॐ हर हर हर महादेव।।
 
मुण्डै रचयति माला पन्नगमुपवीतम्।
वामविभागे गिरिजा रूपं अतिललितम्‌।।
सुन्दरसकलशरीरे कृतभस्माभरणम्‌।
इति वृषभध्वजरूपं तापत्रयहरणं।।
ॐ हर हर हर महादेव।।
 
शंखनिनादं कृत्वा झल्लरि नादयते।
नीराजयते ब्रह्मा वेदऋचां पठते।।
अतिमृदुचरणसरोजं हृत्कमले धृत्वा।
अवलोकयति महेशं ईशं अभिनत्वा।।
ॐ हर हर हर महादेव।।
 
ध्यानं आरति समये हृदये अति कृत्वा।
रामस्त्रिजटानाथं ईशं अभिनत्वा।।
संगतिमेवं प्रतिदिन पठनं य: कुरुते।
शिवसायुज्यं गच्छति भक्त्या य: श्रृणुते।।
ॐ हर हर हर महादेव।।

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Dhanteras Rashifal: धनतेरस पर बन रहे 5 दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

Shopping for Diwali: दिवाली के लिए क्या क्या खरीदारी करें?

बहुत रोचक है आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की उत्पत्ति की कथा, जानिए कौन हैं भगवान धन्वंतरि?

दिवाली की रात में करें ये 7 अचूक उपाय तो हो जाएंगे मालामाल, मिलेगी माता लक्ष्मी की कृपा

Dhanteras 2024: अकाल मृत्यु से बचने के लिए धनतेरस पर कितने, कहां और किस दिशा में जलाएं दीपक?

सभी देखें

धर्म संसार

28 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

28 अक्टूबर 2024, सोमवार के शुभ मुहूर्त

नए सप्ताह के सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त, जानें साप्ताहिक पंचांग 28 से 03 नवंबर तक

Aaj Ka Rashifal: 27 अक्टूबर के दिन इन 4 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें अपना राशिफल

27 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

આગળનો લેખ
Show comments