Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

पुणे के निकट शिवसेना कार्यकर्ता की हत्या

पुणे के निकट शिवसेना कार्यकर्ता की हत्या
पुणे , रविवार, 19 अक्टूबर 2014 (07:13 IST)
पुणे। एक सनसनीखेज घटनाक्रम में पुणावले इलाके के पास कुछ लोगों ने शिवसेना के एक कार्यकर्ता की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी।
 
पुलिस ने बताया कि शिवसेना का ‘शाखा प्रमुख’ राजू दशिले अपने कार्यालय के बाहर बैठा था उसी दौरान अज्ञात लोगों ने उस पर गोलियां चलाई और वहां से फरार हो गए।
 
राजू को चिंचवाड के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
हत्या का मामला दर्ज करने वाली हिन्जावाड़ी पुलिस का कहना है कि घटना रात करीब साढ़े आठ बजे के आसपास की है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati