Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

राजनीति से लेकर साहित्‍य और सिनेमा तक, 10 भारतीय महिलाएं जो 2022 में छाई रहीं सुर्खियों में

Webdunia
शुक्रवार, 23 दिसंबर 2022 (16:47 IST)
साल 2022 कई मायनों में ‘महिला शक्‍ति’ के नाम रहा। इस साल कई महिलाओं के नाम उभरकर चर्चा में आए। भारत के सर्वोच्‍च पद से लेकर राजनीति तक। कला-संगीत से लेकर मनोरंजन और हिंदी साहित्‍य तक। सभी तरफ महिलाओं के नाम की गूंज रही। हालांकि उपलब्‍धि हासिल करने और चर्चा में रहने वाली महिलाओं की लंबी फेहरिस्‍त है, लेकिन इस रिपोर्ट में हम शामिल कर रहे हैं 10 ऐसी महिलाओं के नाम जो साल 2022 में अलग-अलग कारणों से ज्‍यादा चर्चा में रहीं।

द्रौपदी मुर्मू : देश की पहली आदिवासी राष्‍ट्रपति
अब तक के राजनीतिक इतिहास में किसी ने सोचा भी नहीं था कि देश का सर्वोच्‍च पद कोई आदिवासी महिला संभालेगी। लेकिन जब राष्‍ट्रपति पद के लिए इस साल द्रौपदी मुर्मू का नाम सामने आया तो हर कोई गौरान्‍वित था। उन्‍हें  भारत का राष्ट्रपति चुना गया। वह ओडिशा के रायरंगपुर से हैं और देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं। वह इससे पहले झारखंड की राज्यपाल भी रह चुकी हैं। वे अपनी सादगी और सरलता के लिए जानी जाती हैं।

लता मंगेशकर : सुर जो खो गया सितारों में
साल 2022 कला और संगीत के लिए दुखद रहा। संगीत जगत की महान शख्सियत स्‍वर कोकिला लता मंगेशकर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। 6 फरवरी 2022 को 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में लताजी का निधन हो गया। हिंदी गानों की तो वे सिरमोर थीं ही, साथ ही कई भाषाओं में उन्‍होंने 30 हजार से गाने गाए। लता के निधन के बाद देशभर में उन्‍हें लंबे समय तक याद किया जाता रहा।

गीताजंलि श्री : बुकर से दिलाया हिंदी को मान
गीतांजलि श्री हिंदी की पहली ऐसी लेखिका हैं, जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार मिला है। यह पुरस्कार उनके उपन्यास 'रेत समाधि' के अंग्रेज़ी अनुवाद 'टूंब ऑफ सैंड के लिए दिया गया। इसका अनुवाद प्रसिद्ध अनुवादक डेज़ी रॉकवाल ने किया है। हालांकि इसे पुरस्‍कार को लेकर बहस भी रही कि हिंदी को नहीं, उसके अनुवाद को बुकर मिला है। बावजूद इस बहस के इस पुरस्‍कार ने हिंदी भाषा को विश्‍व फलक पर ले जाने का काम किया जिसकी लेखक गीताजंलि श्री 2022 में चर्चा में रहीं।

नूपुर शर्मा : जिसकी वजह से हुआ सबसे बडा विवाद
इस साल भाजपा नेता नूपुर शर्मा ने अपने बयान से राजनीति में भुचाल ला दिया। वह बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता रहीं हैं। दरअसल, उन्होंने एक टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की थी। जिसके बाद देश के कई हिस्सों में हिंसा हुई और नूपुर मुस्लिम संगठनों और कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गईं। इसी विवादित बयान की वजह से नूपुर को इस्तीफा देना पड़ा और बीजेपी ने उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया। इस विवाद के बाद ‘सर तन से जुदा’ नारा भी देश में खूब चला।

सुष्मिता सेन : नए ब्‍वॉयफ्रेंड से आई चर्चा में
मनोरंजन की दुनिया से संबंध रखने वाली पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन का नाम भी साल 2022 में खूब चर्चा में रहा बना। वह उद्योगपति ललित मोदी के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहीं। दोनों की कई तस्वीरें भी सामने आईं और ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर भी इस बात की जानकारी दी। हालांकि इसके बाद दोनों के बारे में ज्‍यादा जानकारी सामने नहीं आई, लेकिन सुष्‍मिता सेन इस वजह से खूब चर्चा में रहीं।

दीपिका पादुकोण : विवादों का सितारा
साल 2022 खत्‍म होते– होते अभिनेत्री दीपिका पादुकोण विवादों में आ गईं। वे पठान फिल्‍म के एक गाने में शाहरुख खान के साथ भगवा रंग की बिकिनी में नजर आईं, जिसके बाद हिंदू संगठनों ने इस पर आपत्‍ति जताई। पठान के गाने के बोल पर ऐतराज के साथ ही अश्‍लीलता फैलाने और भगवा रंग की बिकनी पहनने के आरोप दीपिका पर लगे। जिसके बाद पूरे देश में अभिव्‍यक्‍ति की आजादी को लेकर बहस छिड़ गई।

महुआ मोइत्रा : भाषण की ‘फायरब्रांड नेता’
महुआ मोइत्रा टीएमसी की नेता हैं, वे अपने तेजतर्रार भाषणों के लिए चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्‍होंने संसद में भाषण दिया और देश के कई मुद्दों को उठाया। उन्‍होंने देश की अर्थव्‍यवस्‍था नीचे गिरने का आरोप लगाते हुए यहां तक कह डाला कि आखिर पप्‍पू कौन है। पिछले दिनों के अपने बैग को लेकर चर्चा में थी। इसके पहले एक मॉल में शॉपिंग के बाद बिल बनाने को लेकर मांगे गए मोबाइल नंबर नहीं देते की वजह से खबरों में आई थीं।

डिम्पल यादव : सपा की ‘ग्‍लैमरस बहू’
डिम्पल यादव एक चर्चित भारतीय राजनेत्री हैं। वे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी हैं, कन्नौज से लगातार दो बार सांसद रह चुकी हैं। वह वर्तमान में 2022 में मेनपुरी से लोकसभा सदस्य हैं। यादव परिवार की बहु होने के साथ ही वे पार्टी में अपनी भुमिका को लेकर चर्चा में रहती हैं।

अमृता फडणवीस : मोदी आधुनिक भारत के राष्‍ट्रपिता
महाराष्‍ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्‍नी अमृता फडणवीस राजनीति में नहीं हैं, लेकिन अक्‍सर वे किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं।हाल ही में उन्‍होंने पीएम मोदी के जन्‍मदिन पर कुछ इस तरह बधाई दी कि पूरे देश में बहस छिड गई। उन्‍होंने मोदी को बधाई देते हुए लिखा था कि पीएम मोदी आधुनिक भारत के राष्‍ट्रपिता हैं। उन्‍होंने लिखा था कि देश के दो राष्ट्रपिता हैं। महात्‍मा गांधी पहले थे, अब एक नए भारत के राष्ट्रपिता मोदी जी हैं। इसके पहले भी वे अपने बयानों से चर्चा में रहती आई हैं।

नवनीत राणा : जो शिवसेना से भिड़ पड़ी
नवनीत राणा महाराष्‍ट्र के अमरावती से लोकसभा सांसद हैं। उनके पति रवि राणा विधायक हैं। हाल ही में वे उद्धव ठाकरे के निवास मातोश्री में हनुमान चालीसा पढ़ने की घोषणा के बाद चर्चा में आई थी। इस मुद्दे को लेकर उनके और शिवसेना के बीच जमकर विवाद चला। जिसके चलते उन्‍हें जेल भी जाना पड़ा था। वे एक तेजतर्रार नेता हैं और लगातार हिंदूत्‍व और भाजपा के पक्ष में बयान देती रही हैं। उनका असल नाम नवनीत कौर है। वे तेलुगु फिल्मों में काम करती थी बाद में राजनीति में आ गईं।
written and edited by Navin rangiyal

जरूर पढ़ें

क्‍या अब लुटियंस दिल्‍ली में रहती हैं पूर्व पीएम शेख हसीना, बांग्‍लादेश में क्‍यों नहीं थम रहा बवाल?

पहले दोस्त से सुहागरात का वीडियो बनवाया, फिर करने लगा ब्लैकमेल

शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय को दिग्विजय सिंह की नसीहत

बाल संत अभिनव अरोड़ा से गुस्‍साए स्वामी रामभद्राचार्य, स्टेज से उतारा-कहा नीचे उतरो

शुक्रवार को फिर मिली 25 से ज्‍यादा विमानों को बम से उड़ाने की धमकी

सभी देखें

नवीनतम

चीन के साथ समझौते का क्या निकला नतीजा, उत्तरी सैन्य कमांडर ने दिया यह बयान

Burger King Murder Case में आरोपी लेडी डॉन अनु धनखड़ नेपाल सीमा से गिरफ्तार

अहमदाबाद में 48 अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार, वापस भेजा जाएगा स्वदेश

गुलमर्ग हमले के बाद आतंकियों की तलाश के लिए हेलीकॉप्टर और ड्रोन तैनात

7 फर्जी ED अफसर कर रहे थे जबरन वसूली, जानिए फिर क्‍या हुआ...

આગળનો લેખ
Show comments