Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

आज की नारी गलत के खिलाफ आवाज उठाने से नहीं डरती, जानिए आधुनिक महिलाओं की 11 खूबियां

नम्रता जायसवाल
समाज में वक्त के साथ महिलाओं का जीवन के प्रति नजरिया बदला है। उनकी शिक्षा, परवरिश, रहन-सहन आदि सभी कुछ बदला है जिससे उनकी सोच में भी काफी सकारात्मक बदलाव हुए हैं। अब वे केवल दूसरों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने लिए भी जीती हैं। वे अपने प्रति पहले से काफी उदार हुई हैं। कई मायनों में अब उन्हें स्वतंत्रता मिली है जिसे आधुनिक महिलाओं के इन खास गुणों से समझा जा सकता है। 
 
1 अभिव्यक्ति : आज की महिला अपने विचारों को खुलकर दूसरों के सामने रखती हैं। उसे किसी की कोई बात पसंद आए, तो तारीफ करने में भी झिझक नहीं करतीं, वहीं कोई बात नापसंद हो तब भी मन में दबाकर नहीं बैठतीं।
 
2 शिष्टता : आज महिलाएं शिक्षित हैं। उन्हें कई विषयों का ज्ञान है। वे आधुनिकता, सभ्यता और शिष्टता में तालमेल बैठाकर चलती हैं। आभार व्यक्त करना और गलती होने पर तुरंत उसे स्वीकार कर माफी मांगना आधुनिक महिला की आदत में शामिल है।
 
3 जिम्मेदार : आज महिला जिम्मेदार तो है साथ ही, कितनी जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेना है, यह वे अपनी प्राथमिकता अनुसार तय करती हैं। जितना काम वे अच्छी तरह से निभा सकें, उतना ही काम वे हाथों में लेती हैं। केवल दूसरों की खुशी के लिए अधिक काम का बोझ लेने के लिए हां नहीं करतीं।
 
4 ना कहने से नहीं डरतीं : आज महिलाएं जी-हुजूरी नहीं करतीं। जहां जरूरी हो वहां ना कहने में भी नहीं हिचकतीं।
 
5 काम बांटना जानती हैं : आधुनिक महिलाएं हवाई बातों को नहीं मानतीं। उन्हें पता है कि वे सुपरवूमेन नहीं हैं, इंसान हैं। घर, बाहर, बच्चों और परिवार के सारे काम वे अकेले नहीं कर सकतीं। इन कामों को वे अपने पति और अन्य सदस्यों के साथ बांटना बेहतर समझती हैं।
 
6 अपना ख्याल रखती हैं : आधुनिक महिलाएं खुद से प्यार करती हैं, परिवार के साथ खुद का भी ख्याल रखती हैं और खुद का भी सम्मान करती हैं।
 
7 अपडेट रहती हैं : ये महिलाएं नई-नई चीजें व टेक्नोलॉजी सीखती हैं। ये भली-भांति समझती हैं कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती। वे मोबाइल, स्मार्टफोन्स, नेट बैंकिंग, टिकट बुकिंग, कम्प्यूटर, लैपटॉप जैसे तमाम गैजेट्स का उपयोग करके अपने जीवन को आसान बनाती हैं। जीवन का कोई भी पड़ाव हो, चाहे वह शादी हो या मातृत्व, उन्हें नई चीजें सीखकर आगे बढ़ने से कोई नहीं रोकता।
 
8 अपने लिए समय निकालती हैं : आज की महिलाओं का जीवन के प्रति नजरिया अलग है। अब वे हमेशा परिवार से घिरे रहना पसंद नहीं करतीं। खुद के लिए समय निकालना, घूमना, दोस्तों के साथ वक्त बिताना, जब मन करे तो सोलो ट्रैवल करना, अपनी पसंदीदा गतिविधियों में भाग लेना आदि उन्हें पसंद है।
 
9 खुद पर कंट्रोल : आज महिलाएं ऑफिस व अपने सामाजिक सर्कल में कई तरह की पार्टीज में भाग लेती हैं, जहां वेज, नॉनवेज व अल्कोहॉल का चलन आम बात है। ऐसे में वे समय के साथ चलते हुए इस तरह के खानपान से परहेज नहीं करती हैं। वे सभी नई चीजें आजमाना पसंद करती हैं। सही-गलत की समझ रखते हुए वे खुद को नियंत्रण में रखना भी जानती हैं।
 
10 उम्र से परे सोचती हैं : आज की महिलाएं हर उम्र का मजा लेती हैं और उसे अपनी उम्र पर फख्र भी होता है। वे हर उम्र में मौज-मस्ती भी करती हैं। आज की महिलाएं समय से पहले बूढ़ी नहीं होतीं व खुद को मेंटेन रखती हैं। खुद की जरूरतों पर दिल खोलकर खर्च भी करती हैं।
 
11 गलत के खिलाफ आवाज उठाती हैं : आज वे किसी प्रकार के जुल्म चुपचाप नहीं सहतीं और न ही दूसरों को सहने देती हैं। अपने प्रति गलत व्यवहार होने पर वे आवाज उठाती हैं।

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

जरुर पढ़ें

इस Festive Season, इन DIY Ubtans के साथ घर पर आसानी से बनाएं अपनी स्किन को खूबसूरत

दिवाली पर कम मेहनत में चमकाएं काले पड़ चुके तांबे के बर्तन, आजमाएं ये 5 आसान ट्रिक्स

दिवाली पर खिड़की-दरवाजों को चमकाकर नए जैसा बना देंगे ये जबरदस्त Cleaning Hacks

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

दीपावली की तैयारियों के साथ घर और ऑफिस भी होगा आसानी से मैनेज, अपनाएं ये हेक्स

सभी देखें

नवीनतम

एक खोया हुआ ख़ज़ाना जिसने लाओस में भारतीय संस्कृति उजागर कर दी

Diwali Recipes : दिवाली स्नैक्स (दीपावली की 3 चटपटी नमकीन रेसिपी)

फेस्टिव दीपावली साड़ी लुक : इस दिवाली कैसे पाएं एथनिक और एलिगेंट लुक

दीवाली का नाश्ता : बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए ये आसान और मजेदार स्नैक्स

Diwali 2024: दिवाली फेस्टिवल पर बनाएं ये खास 3 नमकीन, जरूर ट्राई करें रेसिपी

આગળનો લેખ
Show comments