Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

प्रधानमंत्री मोदी की बढ़ती दाढ़ी का अर्थव्यवस्था से क्या संबंध है, जानिए क्या कहा ममता बनर्जी ने...

Webdunia
शुक्रवार, 26 मार्च 2021 (22:15 IST)
दासपुर/ देबरा (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी बढ़ती दाढ़ी देश में अर्थव्यवस्था के जो हालात हैं, उनके विपरीत है। पश्चिम मेदिनीपुर जिले में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा देश की 'सबसे बड़ी धोखेबाज' पार्टी है।

पूर्वी मेदिनीपुर जिले की नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ रहीं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि वह इस विधानसभा सीट पर एक अप्रैल को मतदान संपन्न होने तक यहीं रहेंगी, क्योंकि ऐसी आशंका है कि भाजपा की अन्य राज्यों से लाए गए गुंडों के दम पर वोटों को लूटने की योजना है।

बनर्जी ने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा, भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति बदतर है। यहां कोई औद्योगिक प्रगति नहीं है। नरेंद्र मोदी जी की दाढ़ी के अलावा और किसी चीज में बढ़ोतरी नहीं है। कभी वह रवींद्रनाथ टैगोर तो कभी महात्मा गांधी की वेशभूषा में नजर आते हैं।

प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा, वो दिन दूर नहीं है, जब पूरे देश को बेच दिया जाएगा और नरेंद्र मोदी के नाम पर नामकरण होगा...भाजपा देश में लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा, हम विपक्षी दल पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में व्यस्त हैं और ऐसे में भाजपा सरकार उप राज्यपाल को अधिक शक्ति देकर दिल्ली की चुनी हुई सरकार की संवैधानिक शक्तियों में घुसपैठ करने के लिए कानून पारित कर रही है। यह शर्मनाक है।पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में 27 मार्च से विधानसभा चुनाव की शुरुआत होगी।

ममता बनर्जी ने 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान उनकी पार्टी के लिए प्रचार करने आने वाली बांग्लादेशी अभिनेत्री फिरदौस का वीजा निरस्त किए जाने का जिक्र करते हुए कहा, अगर विदेशी भूमि पर प्रचार के चलते फिरदौस का वीजा निरस्त किया जा सकता है तो पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रचार के लिए अमेरिका गए मोदी जी का वीजा भी निरस्त किया जाना चाहिए था।

क्या आप वो नारा भूल गए, 'अबकी बार ट्रंप सरकार'।पश्चिमी मेदिनीपुर जिले में शुक्रवार को तीन रैलियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने जनता को धमकाने के लिए गुंडे लगाए हुए हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments