Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

भगवा पहने अबू धाबी के शेख की तस्वीर शेयर कर लोग कर रहे PM मोदी की तारीफ...लेकिन सच क्या है जरूर जानें...

Webdunia
सोमवार, 2 सितम्बर 2019 (13:40 IST)
बंदा खुद टोपी नहीं पहनता, लेकिन अरबी शेखों को भगवा पहनाकर आता है’- इस कैप्शन के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल रही है। इस तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अबू धाबी के शहजादे शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान नजर आ रहे हैं। खास बात यह है इस तस्वीर में कि शेख भगवा कपड़ों में और गले में ‘जय श्रीराम’ लिखा हुआ गमछा पहने नजर आ रहे हैं।

इस तस्वीर को ट्विटर और फेसबुक पर काफी शेयर किया जा रहा है और यूजर्स कह रहे हैं- ‘मोदी है तो मुमकिन है’।

सच क्या है-

वायरल तस्वीर की पड़ताल के लिए हमने इसे रिवर्स सर्च किया, तो हमें असली तस्वीर मिल गई।

हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ जायेद’ से सम्मानित किया था। यह तस्वीर उसी समय ली गई थी।

कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया और वेबदुनिया सहित अन्य भारतीय मीडिया संस्थानों ने इस इवेंट की खबर को प्रकाशित किया था। वेबदुनिया की रिपोर्ट में देखा जा सकता है कि शेख ने सफेद रंग की पोशाक पहनी हुई है, न कि भगवा रंग की।

वायरल हो रही तस्वीर जिस तस्वीर का फोटोशॉप्ड वर्जन है उसे अबू धाबी के शेख ने खुद ही अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया था। देखें-

वेबदुनिया की पड़ताल में पाया गया कि वायरल तस्वीर को फोटोशॉप की मदद से तैयार किया गया है।


सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

चक्रवाती तूफान दाना की दहशत, 5 घंटे रहेंगे सबसे खतरनाक, सैकड़ों फ्लाइट और ट्रेनें रद्द

नशे का सौदा करने पहुचीं पूर्व विधायक सत्कार कौर, रंगे हाथों पकड़ी गईं, कांग्रेस की विधायक थीं, बाद में ज्‍वॉइन की बीजेपी

प्रियंका गांधी पर भाजपा का निशाना, पति वाड्रा की संपत्ति पर भी उठाए सवाल

वीडी शर्मा के बाद अब किसे मिलेगी मध्यप्रदेश भाजपा की कमान?

CM एकनाथ शिंदे के खिलाफ उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, केदार दिघे को दिया कोपरी पाचपाखड़ी टिकट

આગળનો લેખ
Show comments